Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Sports Awards: जानिए भारत में स्पोर्ट्स कैटेगरी में दिए जाते हैं कितने तरह के अवॉर्ड्स!

वैसे आप सभी लोगों ने यह कहावत खूब सुनी होगी कि पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब खेलोगे कूदोगे होगे खराब। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर भारत में हर साल कितने तरह के अवॉर्ड्स दिए जाते हैं और उनकी पुरस्कार राशि क्या हैं।

Advertisement
Instafeed.org

By Govind | खेल - 24 August 2020


वैसे आप सभी लोगों ने यह कहावत खूब सुनी होगी कि  पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब खेलोगे कूदोगे होगे खराब। दरअसल यह कहावत खेलों  में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने गलत साबित कर दी है क्योंकि हर साल हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद  के जन्मदिन यानी 29 अगस्त को भारत में नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है और उसमे  खेलों  में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों  से सम्मानित किया जाता है।  राष्ट्रीय खेल दिवस से पहले ही कई खिलाड़ियों ने  मेजर ध्यानचंद के लिए भारत रत्न की मांग की है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर भारत में हर साल कितने तरह के अवॉर्ड्स दिए जाते हैं और उनकी पुरस्कार राशि क्या हैं।


भारत में खेल के कितने होते हैं अवार्ड


राजीव गांधी खेल रत्न


राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार हर साल खेलों में दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवार्ड है। इस अवार्ड की शुरूआत साल 1991 में हुई थी और सबसे युवा पीएम का रिकॉर्ड बनाने वाले राजीव के नाम पर ही हर साल भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को यह पुरस्कार दिया जाता है।  हालांकि, पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी का चयन कई महत्वपूर्ण मापदंडो के आधार पर होता है। इस पुरस्कार को जीतने वाला खिलाड़ी किसी भी फील्ड का हो सकता है।


अर्जुन पुरस्कार


अर्जुन पुरस्कार खिलाड़ियों को दिया जाने वाला दूसरा बड़ा अवार्ड है।  जो खिलाड़ी अपने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते है तो भारत सरकार उन खिलाड़ियों  को यह अवार्ड देती है। इस पुरस्कार की शुरूआत साल 1961 में हुई थी और जिसकी इनामी राशि पांच लाख रुपये की है। जिसमे अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र खिलाड़ियों को दिया  जाता है। यह अवार्ड अब तक 719 खिलाड़ियों को मिल चुका है।


द्रोणाचार्य पुरस्कार


द्रोणाचार्य पुरस्कार खिलाड़ियों को नहीं दिया जाता है बल्कि उनके कोच को दिया जाता है। जो कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए खिलाड़ियों को ट्रेनिंग करवाते हैं। इस पुरस्कार की शुरुआत साल 1985 में हुई थी। जिसके बाद अब तक कुल 107 कोच  को यह अवार्ड दिया जा चुका है। इसमें कोच को लघु प्रतिमा, प्रमाण पत्र और पांच लाख रुपए का पुरस्कार मिलता है। इस पुरस्कार का नाम गुरू द्रोणाचार्य के नाम पर रखा गया है। जो प्राचीन काल में संस्कृत महाकाव्य महाभारत में पात्र थे।


ध्यान चंद पुरस्कार


ध्यान चंद पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जिन्होने अपनी पूरी जिंदगी में खेल के विकास के लिए सहयोग और काम किया हो। इस अवार्ड की शुरुआत साल 2002 में हुई थी। जिसके बाद अब तक कुल 56 लोगों को यह पुरस्कार मिल चुका है। इसमें भी लघु प्रतिमा, प्रमाण पत्र और पांच लाख रुपए का नकद पुरस्कार मिलता है। इस पुरस्कार का नाम भारत के प्रसिद्ध हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद सिंह के नाम पर रखा गया है।


जिन खिलाड़ियों को दिए जाएंगे पुरस्कार


राजीव गांधी खेल रत्न 


रोहित शर्मा (क्रिकेट),  मनिका बत्रा (टेबल टेनिस), रानी रामपाल (हॉकी) मरियप्पन थंगावेलु (पैरा एथलीट), विनेश फोगाट (कुश्ती), 


द्रोणाचार्य पुरस्कार 


शिव सिंह (बॉक्सिंग),  नरेश कुमार (टेनिस), जूड फेलिक्स (हॉकी), धर्मेंद्र तिवारी (तीरंदाजी), विजय भालचंद्र मुनिश्वर (पैरा लिफ्टर), पुरुषोत्तम राय (एथलेटिक्स), रोमेश पठानिया (हॉकी), कृष्ण कुमार हुड्डा (कबड्डी),कुलदीप कुमार हंडू (वुशु), गौरव खन्ना (पैरा बैडमिंटन),ओमप्रकाश दहिया (कुश्ती) , योगेश मालवीय, (मलखंब), जसपाल राणा (निशानेबाजी)


अर्जुन पुरस्कार 


 दीपक (कबड्डी) सरिका सुधाकर काले (खो खो), दत्तू बबन भोकानल (रोइंग), मनु भाकर,  मधुरिका सुहास पाटकर (टेबल टेनिस) दिविज शरण (टेनिस), अतानु दास (तीरंदाजी), चिराग शेट्टी, (बैडमिंटन)मनीष कौशिक, लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी) इशांत शर्मा, दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), अजय आनंत सावंत (घुड़सवारी), संदेश झिंगन (फुटबॉल), अदिति अशोक (गोल्फ), दिव्या काकरान, राहुल अवारे (कुश्ती), सुयश नारायण जाधव (पैरा तैराकी), मनीष नरवाल (पैरा निशानेबाजी), आकाशदीप सिंह दीपिका (हॉकी), मनीष कौशिक, सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी, सौरभ चौधरी (निशानेबाजी), शिवा केशवन (ल्यूज), , विशेष भृगुवंशी (बास्केटबॉल), संदीप (पैरा एथलीट),


ध्यानचंद पुरस्कार


मनप्रीत सिंह (कबड्डी), जे रंजीत कुमार (पैरा एथलीट),मंजीत सिंह (रोइंग), सचिन नाग (तैराकी)नेत्रपाल हुड्डा (कुश्ती) कुलदीप सिंह भुल्लर, जिंसी फिलिप्स (एथलेटिक्स), प्रदीप गंधे, तृप्ति मुरगुंडे (बैडमिंटन), एन उषा, लक्खा सिंह (मुक्केबाजी), अजीत सिंह (हॉकी),  सत्यप्रकाश तिवारी (पैरा बैडमिंटन), , नंदन पाल (टेनिस), सुखविंदर सिंह संधू (फुटबॉल),

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll