Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

योगी सरकार का बड़ा ऐलान: यूपी पुलिस में 28,138 पदों पर भर्ती, जानें पूरी जानकारी

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस बल को सशक्त बनाने के लिए 28,138 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। अप्रैल-मई 2025 में भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें SI, कांस्टेबल, जेल वार्डन और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे पद शामिल हैं। जानें पूरी डिटेल्स।

Advertisement
Instafeed.org

By Shraddha Singh | Delhi, Delhi | राजनीति - 28 March 2025

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने घोषणा की है कि अप्रैल और मई 2025 में 28,138 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार की मंशा है कि इस भर्ती को समय पर पूरा कर पुलिस बल को और अधिक सशक्त बनाया जाए।

बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्ष को जवाब

योगी सरकार की यह पहल बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्ष को जवाब देने की रणनीति मानी जा रही है। सरकार ने चुनाव से पहले ही 60,244 पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब उनकी ट्रेनिंग शुरू होगी। नई भर्तियों की घोषणा के बाद, यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार यूपी के युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

बीते 8 वर्षों में 2.14 लाख से अधिक भर्तियां

पिछले आठ वर्षों में 2,14,468 से अधिक पुलिस कर्मियों की भर्ती की जा चुकी है, जिसमें 34,832 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। योगी सरकार अब तक करीब 8.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने में सफल रही है। कई मौकों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस उपलब्धि का जिक्र कर विपक्ष पर निशाना साध चुके हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

भर्ती प्रक्रिया विभिन्न स्तरों पर की जाएगी, जिसमें उपनिरीक्षक (SI) से लेकर आरक्षी (Constable) तक के पद शामिल हैं

उपनिरीक्षक (SI) स्तर पर 4,543 पदों पर भर्ती:

  • उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) – 4,242 पद

  • प्लाटून कमांडर (PAC) – 135 पद

  • प्लाटून कमांडर (विशिष्ट बल) – 60 पद

  • महिला प्लाटून कमांडर (बरेली, लखनऊ, गोरखपुर) – 106 पद

आरक्षी (Constable) स्तर पर 22,053 पदों पर भर्ती:

  • आरक्षी PAC, विशिष्ट बल और महिला आरक्षी PAC – 15,904 पद

  • आरक्षी (नागरिक पुलिस) – 3,245 पद

  • आरक्षी घुड़सवार पुलिस – 71 पद

  • जेल वार्डन – 2,833 पद

अन्य तकनीकी पदों पर भर्ती:

  • रेडियो सहायक परिचालक – 44 पद

  • कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए – 1,153 पद

खिलाड़ियों के लिए विशेष भर्ती

योगी सरकार खेल प्रतिभाओं को भी मौका देने जा रही है। खेल कोटे के तहत भर्ती के लिए अप्रैल 2025 के तीसरे हफ्ते से दस्तावेज़ सत्यापन और खेल कौशल परीक्षा शुरू होगी।

  • उपनिरीक्षक (SI) – 91 पद

  • आरक्षी (नागरिक पुलिस) – 372 पद

  • आरक्षी PAC – 174 पद

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता

पुलिस भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी भर्तियां पारदर्शी तरीके से की जाएंगी। मार्च 2025 में ही 60,000 से अधिक आरक्षी और 1,400 से अधिक रेडियो संवर्ग पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की गई थी। सरकार चाहती है कि पुलिस बल में भर्ती तेजी से हो ताकि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ की जा सके।

जल्द जारी होगी आधिकारिक अधिसूचना

पुलिस भर्ती बोर्ड ने बताया कि सभी भर्तियों की आधिकारिक सूचना यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जल्द जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फर्जी वेबसाइट और अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

यूपी पुलिस भर्ती 2025 – युवा उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर

योगी सरकार द्वारा घोषित यह भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित होगी। इस भर्ती से न केवल प्रदेश की कानून व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका भी मिलेगा। अगर आप पुलिस भर्ती में रुचि रखते हैं, तो अभी से तैयारी शुरू कर दें और आगामी आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करें!

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll