Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

आज गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर करेंगे अहम बैठक, CM रेखा गुप्ता सहित अन्य पुलिस कमिश्नर होंगे शामिल

दिल्ली में आपराधिक घटनाओं को देखते हुए आज गृह मंत्री अमित शाह ने एक अहम बैठक बुलाई है। जिसमें दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार और पुलिस दोनों एक साथ मिलकर इस दिशा में चर्चा करेंगे। इस मीटिंग में CM रेखा गुप्ता, अशीष सूद और कई पुलिस अधिकारी शामिल होंगे।

Advertisement
Instafeed.org

By Nisha Bhisht | Faridabad, Haryana | राजनीति - 28 February 2025

दिल्ली में आपराधिक घटनाओं को देखते हुए आज गृह मंत्री अमित शाह ने एक अहम बैठक बुलाई है। जिसमें दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार और पुलिस दोनों एक साथ मिलकर इस दिशा में चर्चा करेंगे। इस मीटिंग में CM रेखा गुप्ता, अशीष सूद और कई पुलिस अधिकारी शामिल होंगे।

पहली बार होगा ऐसा

यह बैठक इस लिए खास मानी जा रही है क्योंकि ऐसा पहली बार हो रहा है जब दिल्ली की कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए दिल्ली सरकार और पुलिस के अधिकारी गृह मंत्रालय के मंत्री सामूहिक रूप से इकट्ठा होकर चर्चा करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य सरकार और पुलिस के बीच तालमेल बेहतर करना है। ताकि दिल्ली की कानून व्यवस्था को और भी बेहतर किया जा सके।

किन मुद्दों पर होगी चर्चा

सूत्रों के अनुसार इस मीटिंग में महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ते अपराध, ट्रैफिक मैनेजमेंट और खतरनाक क्षेत्रों में पुलिस की तैनाती करना, टेक्नोलॉजी के बेहतर इस्तेमाल और पुलिस संसाधनों को बढ़ने पर विचार करेंगे।

दिल्ली में आपराधिक मामले

आपको बता दें कि दिल्ली में साइबर क्राइम, लूट, बलात्कार और छेड़छड़ा के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 2024 में दिल्ली में 506 से ज्यादा लोंगो की हत्या के मामले दर्ज हुए हैं। महिला अपराधों में 15% की बढ़ोतरी हुई है। क्राइम रेट के आंकड़ो को देखते हुए गृह मंत्रालय चाहता है कि दिल्ली की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस और सरकार एक नीति बनाएं ताकि अपराधों के मामलों के आंकड़ो को कम किया जा सके।

 कानून व्यावस्था में क्या बदलाव हो सकते है

  • दिल्ली में आपराधिक आंकड़ो को नियंत्रण के लिए सरकार नई रणनीतियां लागू कर सकती है।
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए नए कदम उठाए जा सकते हैं।
  • पुलिस भार्तियों पर बल दिया जा सकता है।
  •  आधुनिक तकनीकों को मजबूत किया जा सकता है।

अब देखना ये होगा कि जनता की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए गृह मंत्रालय के मंत्री अमित शाह क्या कदम उठाएंगे।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll