Story Content
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल अंब के एक गांव में एक नाबालिग लड़की संग रेप की घटना सामने आई है। हवस का शिकार बनाने के बाद आरोपी पीड़िता पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव भी बना रहा था। उसकी बात से इनकार पर जाने से मारने की भी धमकी आरोपी दिया करता था। ऐसे में पीड़िता के परिवार को डराने के लिए उसके घर के पास गोलियां भी चलाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी के खिलाप महिला थाने में भारतीय न्याय संहिता(बीएनएस) की धारा 64(1), 115(2), 351(2),352 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) की धारा-4 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान शाहिद खान के तौर पर हुई है। पीड़िता को आरोपी पिछले डेढ़ साल से जानता था। उसे वो बार-बार फोन किया करता था। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
वहीं एक दूसरी खबर में नाहन जिले में महिला कर्मी के साथ छेड़छाड़ करने पर आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।
सामूहिक रेप की वारदात से दहला कसौली
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी महीने कसौली के एक होटल में महिला के साथ सामूहिक रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हरियाणा बीजेपी चीफ और एक सिंगर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी (गैंगरेप) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज किया था। ये घटना साल 2023 की बताई जा रही है। पीड़िता के मुताबिक वो अपने बॉस और एक महिला दोस्त के साथ होटल में ठहरी हुई थी।
Comments
Add a Comment:
No comments available.