अखिलेश यादव ने करहल सीट से दिया इस्तीफा, खाली पद के लिए कौन होगा नया नेता

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है।

अखिलेश यादव
  • 194
  • 0

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। अब वह लोकसभा में कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। अखिलेश यादव के साथ-साथ फैजाबाद के लोकसभा सांसद अवधेश प्रसाद ने भी इस्तीफा दिया है।

कौन होगा नया प्रत्याशी

साल 2022 में अखिलेश यादव ने विधानसभा से करहल सीट पर चुनाव लड़ा था उनकी जीत भी हुई थी। बता दें कि, करहल विधानसभा सीट पर अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद अब क्षेत्र में उप-चुनाव में सपा प्रत्याशी कौन होगा इस बात की चर्चा हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, तेज प्रताप यादव को करहल सीट से चुनाव लड़ाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि, तेज प्रताप राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं।

कन्नौज से जीते थे अखिलेश यादव 

लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी ने कन्नौज विधानसभा सीट से सबसे पहले तेज प्रताप यादव को टिकट दिया था। हालांकि, बाद में अखिलेश यादव ने खुद इस सीट से अपना पर्चा भर दिया। चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुब्रत पाठक को हराया था।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT