Weather Update: इस दिन मौसम रहेगा तूफानी, चलेगी आंधी आएगी बारिश

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून देश के कई हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। मानसून गोवा, कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ अन्य हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
  • 71
  • 0

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून देश के कई हिस्सों में आगे बढ़ रहा है मानसून गोवा, कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ अन्य हिस्सों में आगे बढ़ गया है। जिसकी उत्तरी सीमा वर्तमान में गोवा, नारायणपेट, नरसापुर और इस्लामपुर से होकर गुजर रही है। अगले 3-4 दिनों के दौरान कर्नाटक के कई हिस्सों, दक्षिण महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

मध्यम वर्षा होने की संभावना

7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। दक्षिणी तमिलनाडु और उसके आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है

बारिश होने की उम्मीद

दूसरा चक्रवात पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश-उत्तरी तमिलनाडु के ऊपर है। इसके प्रभाव से केरल, माहे, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और कर्नाटक में गरज, बिजली और तेज हवाओं 30-40 किमी प्रति घंटा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT