पीएम मोदी के रूस दौरे पर यूक्रेन राष्ट्रपति नाराज, पुतिन ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर रूस पहुंचे हैं। राजधानी मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम का जोरदार स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • 65
  • 0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर रूस पहुंचे हैं। राजधानी मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम का जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा पुतिन के आधिकारिक आवास पर दोनों नेताओं की बैठक हुई। बता दें कि, पीएम मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया है। साल 2022 में यूक्रेन के साथ रूस का युद्ध होने के बाद पीएम मोदी का यह पहला दौरा है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति की नाराजगी

जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस का दौरा किया उसी दिन यूक्रेन में 37 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि, "आज यूक्रेन में रूस के निर्दय मिसाइल हमले में 37 लोगों की जान चली गई है जिसमें तीन बच्चे शामिल है। इतना ही नहीं रूसी हमले में 170 लोग घायल हुए हैं। रूसी मिसाइल ने यूक्रेन में बच्चों के अस्पताल को निशाना बनाया है, यह बेहद ही निराशाजनक है। शांति प्रयास को बड़ा झटका लगा है दुनिया के सबसे बड़े नेता खूनी अपराधी मॉस्को में गले मिल रहे हैं।

कांग्रेस ने भी साधा निशाना

पीएम मोदी के रूस दौरे पर हैं। इस दौरान अमेरिका में नाटो की बैठक हो रही है, जिसमें चर्चा रूस-यूक्रेन के युद्ध की हो रही है। यूक्रेन युद्ध के समय ही राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात को लेकर कांग्रेस ने भी पीएम मोदी की आलोचना की है। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है उन्होंने लिखा है, "विश्व गुरु जिन्होंने खुद को विश्व बंधु का खिताब दे दिया है उस दिन मॉस्को में है जब यूक्रेन के एक बच्चों के अस्पताल पर बमबारी हुई है। यूक्रेन में लड़ाई रुकवाने वाली शेखी बघारने का क्या हुआ ?"

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT