हमेशा बनी रहती है हाई ब्लड प्रेशर की समस्या, तो अपनी डाइट में कर लीजिए सुधार

अगर आपको भी लंबे समय से हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी हो रही है तो आपको अपने डाइट में कुछ बदलाव कर लेना चाहिए।

प्रतीकात्मक तस्वीर
  • 57
  • 0

अगर आपको भी लंबे समय से हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी हो रही है तो आपको अपने डाइट में कुछ बदलाव कर लेना चाहिए। सिर्फ दवाइयों की मदद से आप हाई बीपी की समस्या को कंट्रोल नहीं कर सकते हैं। कई लोगों को ऐसा लगता है की दवाई खाने के बाद बीवी को कंट्रोल किया जा सकता है, ऐसा गलत है। ब्लड प्रेशर पर काबू करने के लिए आपको डाइट में कुछ पौष्टिक चीजों को शामिल करना होगा। 

चुकंदर

चुकंदर एक ऐसी चीज है जो पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। यह हाई बीपी को कंट्रोल करने में फायदेमंद है। चुकंदर ब्लड वेसल्स को खोलकर ब्लड फ्लो को इंप्रूव करता है। इस तरह से हाई बीपी की समस्या कंट्रोल हो जाती है। 

ग्रीन वेजिटेबल 

वैसे तो हर किसी को हरी सब्जियां जरूर खानी चाहिए, लेकिन यह हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को भी कंट्रोल करता है। यह आपके ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आपको अपनी डाइट में एंटीऑक्सीडेंट, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए।

लहसुन

आपको लहसुन की कच्ची कली को अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए यह मसल्स को रिलेक्स करता है। यह आपकी ब्लड वेसल्स को फैलाने में मदद करता है, जिससे की ब्लड का फ्लो इंप्रूव होता है। हालांकि, आपको ज्यादा लहसुन खाने से बचना चाहिए। 

केला

केले को अपनी डाइट में शामिल कर लीजिए यह पोटैशियम रिच होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। हर दिन एक केला खाने से सेहत से जुड़ी समस्याएं आसानी से खत्म हो जाती है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT