सेहत के लिए फायदेमंद है अंकुरित मूंग दाल, मोटापा भी हो जाएगा कंट्रोल

स्वास्थ्य के लिए अंकुरित मूंग दाल खाना बहुत ही पौष्टिक होता है यह आपके शरीर को ऊर्जा देता है। इसे खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप रात के समय मूंग दाल को भिगो कर रख दीजिए और सुबह खाली पेट खा लीजिए।

प्रतीकात्मक तस्वीर
  • 23
  • 0

स्वास्थ्य के लिए अंकुरित मूंग दाल खाना बहुत ही पौष्टिक होता है यह आपके शरीर को ऊर्जा देता है। इसे खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप रात के समय मूंग दाल को भिगो कर रख दीजिए और सुबह खाली पेट खा लीजिए। जब यह मूंग दाल अंकुरित हो जाते हैं तो खाने में भी स्वादिष्ट लगते हैं। दूसरा फायदा यह भी है कि यह आपके वजन को आसानी से कम कर देता है। इसके अलावा अंकुरित मूंग दाल कई तरह से फायदेमंद होता है। 

पोषक तत्वों से भरपूर है 

अंकुरित दाल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, आयरन, विटामिन b6 पाया जाता है। यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है इससे ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याएं नहीं होती है।

मिलते हैं कई सारे फायदे 

  • अंकुरित मूंग दाल खाने से शरीर में प्रोटीन और फाइबर मेटाबॉलिज्म को कम करते हैं, जिससे भूख नहीं लगती। इस तरह से मोटापा कम होता है। 
  • यह कैलारी से भरा फूड है जो आपका वजन को तेजी से कम कर देता है। 
  • अगर आपको सही तरीके से खाना नहीं पचता है, तो अंकुरित मूंग दाल खाने को पचाने के लिए भी फायदेमंद है। 
  • अंकुरित मूंग दाल शरीर में विटामिन ए बनाने वाले एंजाइम को इंक्रीज कर देता है। इस तरह से आंखों से जुड़ी समस्याएं भी नहीं होती है। 
  • अंकुरित मूंग दाल खाने से शरीर में विटामिन की कमी पूरी हो जाती है। इसके अलावा आपकी बॉडी में सफेद रक्त कोशिकाओं के प्रोडक्शन को बढ़ाता है जो कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT