प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के वारंगल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भारतीयों के रंग-रूप को लेकर बयान पर भाजपा पर हमला बोला हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के वारंगल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भारतीयों के रंग-रूप को लेकर बयान पर भाजपा पर हमला बोला हैं। बता दे कि, बीजेपी ने कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है।
मुर्मू को हराने की कोशिश
पीएम मोदी ने कहा है कि, "आज मैं बहुत गुस्से में हूं। शहजादे के एक अंकल ने आज ऐसी गाली दी है, जिसने मुझे गुस्से से भर दिया है। संविधान सिर पर रखने वाले लोग देश की चमड़ी का अपमान कर रहे हैं।" इतना ही नहीं पीएम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर भी बड़ी बात कही है। पीएम का कहना है कि, हमने अपने कार्यकाल में आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया है, लेकिन कांग्रेस ने इसका भरपूर विरोध किया। मैं सोच रहा था की द्रौपदी जी जिनकी एक प्रतिष्ठा है, वह आदिवासी समाज की बेटी है। हम उन्हे राष्ट्रपति बना रहे है तो कांग्रेस उन्हें हराने के लिए इतनी मेहनत क्यों कर रही थी ? अब समझ आया की पार्टी मुर्मू को हराने के लिए मैदान में क्यों उतरी थी।
असम के सीएम की प्रतिक्रिया
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सैम पित्रोदा के उस बयान पर बेहद कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तर-पूर्व भारत के लोग चीन के लोगों की तरह हैं और दक्षिण भारतीय अफ्रीकियों की तरह हैं। उन्होंने कहा है कि सैम भाई, मैं नॉर्थ-ईस्ट से हूं और भारतीय दिखता हूं। हम विविधता में विश्वास करते हैं। हम अलग दिख सकते हैं, लेकिन हम सब एक हैं।' हमारे देश के बारे में थोड़ा समझिये!