हाथरस में सत्संग भगदड़ हादसे के दौरान पूरे इलाके का माहौल मातम में पसरा हुआ है। इस दौरान कई लोगों की जान गई है और कई घायल हुए हैं।
हाथरस में सत्संग भगदड़ हादसे के दौरान पूरे इलाके का माहौल मातम में पसरा हुआ है। इस दौरान कई लोगों की जान गई है और कई घायल हुए हैं। देश के कई राज्यों से सत्संग में पहुंचे लोग इस हादसे का शिकार हुए हैं। जो लोग इस हादसे के दौरान लापता हो गए हैं उनके परिवार की तलाश की जा रही है। यह हादसा इतना भयानक कि अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता घटनास्थल लाशों की ढ़ेर से भरा हुआ था।
राज्य सरकार ने तय किया है कि जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की माननीय उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में ज्यूडिशियल इंक्वायरी भी करवाएंगे... pic.twitter.com/q8PEylhrrA
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 3, 2024
फरीदाबाद की तीन महिलाओं की गई जान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुई इस भगदड़ की घटना में साजिश की आशंका जाहिर की है। उन्होंने न्यायिक जांच करने का ऐलान किया है। बता दें कि, विश्वहरि 'भोले बाबा' के सत्संग के बाद मची भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई। इस तरह का माहौल साजिश की तरफ इशारा कर रहा है जिसका पता लगाया जा रहा है। इतना ही नहीं यूपी के हाथरस में हुए दर्दनाक हादसे में फरीदाबाद की तीन महिलाएं भी शामिल थी।
अधिकारियों ने की लापरवाही
फरीदाबाद से कई सारे लोग सत्संग सुनने हाथरस गए थे। ऐसे में हादसे के दौरान तीन महिलाओं की डेड बॉडी उनके घर पहुंचाई गई है। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि, इस मामले में सीबीआई जांच का अनुरोध किया गया है। इसके अलावा जिले में अधिकारियों की लापरवाही को भी जिम्मेदार माना जा रहा है।