नदीम श्रवण और काजोल का छत्तीस का आंकड़ा, फिल्म बाजीगर से हुई अनबन

90 के दशक की सुपरहिट फिल्म बाजीगर तो आपने देखी होगी जो आज भी चर्चा में है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले किरदार शाहरुख खान, काजोल और शिल्पा शेट्टी रहें है।

काजोल
  • 97
  • 0

90 के दशक की सुपरहिट फिल्म बाजीगर तो आपने देखी होगी जो आज भी चर्चा में है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले किरदार शाहरुख खान, काजोल और शिल्पा शेट्टी रहें है। इस फिल्म की कहानी और गाने दोनों ही सुपरहिट रहा है। बाजीगर फिल्म से काजोल का करियर और भी ज्यादा निखर गया था। इतना ही नहीं काजोल की किस्मत उस समय इतनी अच्छी थी कि वह फिल्म का हिस्सा बनी रही, क्योंकि एक शख्स ऐसा भी था जिन्होंने एक्ट्रेस को फिल्म से बाहर करने की ठान ली थी। 

अब्बास मस्तान ने किया खुलासा

बता दे कि, बाजीगर फिल्म से जुड़ा खुलासा डायरेक्टर अब्बास मस्तान ने खुद किया है। उन्होंने यह बताया है कि सामने से फिल्म की लीड हीरोइन को बाहर करने की मांग की गई थी। बाजीगर फिल्म ही नहीं इसके कई सुपरहिट गाने भी लोगों को बहुत पसंद आए इस फिल्म का म्यूजिक अनु मलिक द्वारा तैयार किया गया।

नदीम श्रवण को काजोल से थी दिक्कत

फिल्म बाजीगर के गाने के लिए अब्बास मस्तान यह चाहते थे कि इसे श्रवण नदीम तैयार करें, लेकिन जैसे ही उन्हें यह पता चला कि फिल्म में लीड एक्ट्रेस काजोल है तो उन्होंने अजीब सी डिमांड रख दी। इसके बाद फिल्म से काजल को बाहर निकालने के लिए कह दिया। डायरेक्टर ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने बाजीगर में म्यूजिक कंपोज के लिए भी नदीम श्रवण को मना कर दिया।

बाहर नहीं हुई काजोल

अब्बास मस्तान ने एक बातचीत के दौरान यह भी कहा है कि, "नदीम श्रवण का एक्ट्रेस काजोल और उनकी माँ तनुजा जी के साथ कुछ पर्सनल मुद्दा है। उन्होंने हमसे यह पूछा कि क्या हम लीड हीरोइन को बदल सकते हैं हमने माना कर दिया, क्योंकि हम पहले ही उन्हें कमिटमेंट दे चुके थे। हमने काजोल को साइन कर लिया था और उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया था। इस तरह से हमने किसी भी तरीके का बदलाव करने से मना कर दिया।" इसके बाद नदीम ने जवाब दिया कि, 'तो हम इस फिल्म में नहीं रहेंगे।'

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT