म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया का हुआ निधन, बेटे हिमेश पर टूटा दुखों का पहाड़

बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया का आज निधन हो गया है। डायरेक्टर ने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। बता दें कि, 18 सितंबर की शाम 8:30 बजे सांस की समस्या होने के कारण उनका निधन हुआ।

विपिन रेशमिया
  • 26
  • 0

बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया का आज निधन हो गया है। डायरेक्टर ने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। बता दें कि, 18 सितंबर की शाम 8:30 बजे सांस की समस्या होने के कारण उनका निधन हुआ। हिमेश रेशमिया अपने पिता को गुरु मानते थे और वह इस सदमे से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। सिंगर हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपने पिता से जुड़े पोस्ट शेयर किया करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री और परिवार में दुखों का पहाड़ टूटा है।

विपिन रेशमिया को क्या थी समस्या 

बताया जा रहा है कि लंबे समय से हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके अलावा बढ़ती उम्र की समस्याओं से भी वह जूझ रहे थे। विपिन रेशमिया को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, अब डायरेक्ट विपिन रेशमिया दुनिया को अलविदा कह गए हैं। आज 19 सितंबर को जुहू में उनका अंतिम संस्कार किया गया है। इस पूरे मामले की जानकारी फैशन डिजाइनर वनिता थापर ने दी है। वह विपिन रेशमिया के काफी करीब थी उन्हें अपना पिता मानती थीं।

पिता ने बनाया बेटे का करियर 

पिता विपिन रेशमिया अपने बेटे हिमेश के लिए काफी मेहनत किया करते थे। उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू में भी कहा था कि वह बचपन से ही हिमेश पर गर्व करते हैं। 6 साल की उम्र से ही वह हिमेश के म्यूजिक कंपोजिशन को सुनते आ रहे थे। इस तरह से पिता ने बेटे का हुनर देखा और अपना म्यूजिक डायरेक्टर बनने का सपना त्याग दिया इसके बाद वह बेटे को म्यूजिक सिखाने लगे। विपिन रेशमिया ने सलमान खान की फिल्म में भी अपना म्यूजिक दिया था। इस दौरान पिता ने हिमेश को सलमान खान से भी मिलवाया था।

सलमान के साथ काम कर चुके हैं हिमेश 

हिमेश रेशमिया सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में अपना म्यूजिक दे चुके हैं। इस तरह से हिमेश रेशमिया के करियर के सलमान खान गॉडफादर बन गए थे। हिमेश रेशमिया ने पापा के निधन के बाद यह बताया है कि उनके पिता उनके भगवान और गुरु दोनों थे। सिंगर ने यह भी बताया कि उनके पिताजी उनकी म्यूजिक की झलक थे।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT