Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

अर्जुन कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा ने शेयर की जबरदस्त फोटोज, तारीफ करती दिखीं करीना

एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका के साथ दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें कपल लिफ्ट में लगे मिरर में सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | मनोरंजन - 14 April 2023

एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इस वक्त एक-दूसरे के प्यार में डुबे हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम भी बिताते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में दोनों को एकसाथ एयरपोर्ट पर देखा गया था। वहां से वो वेकेशन के लिए जा रहे थे। अब अपने वेकेशन से जुड़ी तस्वीर अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ खूबसूरत फोटोज शेयर की है। जोकि तेजी से वायरल हो रही है। 

एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका के साथ दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें कपल लिफ्ट में लगे मिरर में सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ऑल व्हाइट लुक में ब्लैक शेड्स के साथ काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, अर्जुन इस दौरान व्हाइट टी शर्ट के साथ ब्लैक पेंट और ब्लैक शेड्स के साथ काफी हैंडसम लग रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा- लिफ्ट कर दें। 

करीना ने किया तस्वीरों को पसंद

इसके अलावा एक्टर अर्जुन और एक्ट्रेस मलाइका की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। मलाइका की बेस्ट करीना कपूर खान ने भी कपल की तारीफ करते हुए लिखा – ‘किलिंग इट..।’ वहीं एक यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा – ‘दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हो।’ इसके अलावा दूसरे ने लिखा – ‘बहुत अच्छी तस्वीर है.। वहीं तीसरे ने लिखा – ‘गॉर्जियस लुक..।’

कुछ साल पहले डेटिंग की शुरू

मलाइका और अभिनेता अर्जुन कपूर ने कुछ साल पहले डेटिंग शुरू की थी। इस जोड़ी ने 2019 में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था। उनके बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा कि वह अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को 'अगले स्तर पर ले जाना पसंद करेंगी क्योंकि मुझे लगता है कि हम दोनों इसके लिए तैयार हैं।'

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll