नहीं रहे मलाइका अरोड़ा खान के पिता अनिल अरोड़ा, मौके पर पहुंचें थे एक्स हसबैंड अरबाज खान

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का निधन हो गया है। एक्ट्रेस के पिता ने आत्महत्या की थी जिसकी जांच अभी चल रही है। अनिल अरोड़ा मर्चेंट नेवी में जॉब करते थे।

क्ट्रेस मलाइका अरोड़ा
  • 33
  • 0

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली है। अभी इस मामले की पूरी जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। बता दें कि, मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा हिंदू पंजाबी फैमिली से हैं वह मर्चेंट नेवी में थे। अनिल अरोड़ा ने मलयाली क्रिश्चिन जॉयस पॉलीकार्प से शादी की थी। अनिल अरोड़ा और जॉयस पॉलीकार्प के दो बच्चे मलाइका अरोड़ा और अमृता है। जब एक्ट्रेस 11 साल की थी तभी उनके पेरेंट्स का डायवोर्स हो गया था।

एक्स हसबैंड अरबाज खान

11 सितंबर की सुबह 9 बजे मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने सुसाइड कर लिया था। अनिल अरोड़ा ने अपने घर की छत से कूद कर अपनी जान दे दी थी। जैसे ही यह खबर आई मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान मौके पर पहुंचे। जिस समय यह घटना हुई इस दौरान मलाइका अरोड़ा खान पुणे में थीं। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया। 10 सितंबर को ही मलाइका और उनकी बहन अमृता अपने पेरेंट्स से मिलने गए थे।

मर्चेंट नेवी में थे अनिल अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस पॉलीकार्प मलयाली ईसाई थीं और उनके पिता मलाइका अरोड़ा फाजिल्का पंजाबी हिंदू थे, जो भारतीय मर्चेंट नेवी में काम करते थे। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि, उनका बचपन काफी शानदार रहा है लेकिन कुछ मुश्किल समय सबक सिखाते हैं।

मलाइका अरोड़ा का भी हुआ था तलाक 

मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान ने भी शादी की थी हालांकि, यह शादी ज्यादा दिन नहीं चली। दोनो ने अलग होने का फैसला लिया और मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान को तलाक दे दिया।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT