International Yoga Day: योग को लेकर मिथक करें दूर, इस दिन मनाया जाएगा योग दिवस

21 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा जिसका उद्देश्य यह है की योग के प्रति लोगों को जागरूक करना और इससे जुड़े फायदे के बारे में बताना।

प्रतीकात्मक तस्वीर
  • 142
  • 0

21 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा जिसका उद्देश्य यह है की योग के प्रति लोगों को जागरूक करना और इससे जुड़े फायदे के बारे में बताना। यह तो हम सभी जानते हैं की योग हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है, लेकिन इसे लेकर कई लोगों को मिथक भी है। योग करने से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से शांति मिलती है। आज के समय में योग काफी आसान हो गया है, जिसे हर कोई आसान तरीके से कर सकता है।  

नहीं घटता है मोटापा

बहुत सारे लोगों के मन में यह मिथक होता है की योग करने से वजन कम नहीं होता है। अगर आप नियमित रूप से योगा कर रहे हैं और योग गुरु की मदद ले रहे हैं, तो आपका वजन जरूर कम होगा। 

महिलाओं के लिए नहीं है योग

योग महिला हो या पुरुष हर किसी के लिए है जिन लोगों के मन में यह मिथक है की योग महिलाओं के लिए नहीं है, तो गलत है। योग को लेकर किसी तरह का भेदभाव नहीं होता यह पुरुष और स्त्री दोनों के लिए है।

शरीर का लचीलापन

ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता है की योग करने के लिए शरीर का लचीलापन होना जरूरी है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है अगर आप नियमित रूप से योग करते हैं, तो शरीर अपने आप लचीला हो जाता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए नहीं है योग

वैसे तो गर्भवती महिलाओं को गुरु की देखरेख में ही योग करना चाहिए। आज के समय में योग को इतना आसान बना दिया गया है की यह गर्भवती महिलाएं भी आसानी से कर सकती हैं।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT