सबा के साथ फिल्म देखने पहुंचे ऋतिक रोशन, ब्रेकअप की खबरों पर लगा ब्रेक

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन तलाक के बाद एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद को डेट कर रहे हैं।

ऋतिक रोशन और सबा आजाद
  • 83
  • 0

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन तलाक के बाद एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। कपल को कई बार मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया है, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों को एक साथ नहीं देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी। लंबे समय बाद ऋतिक रोशन और सबा को एक साथ देखा गया है जिसके बाद ब्रेकअप की खबरों पर विराम लग गया है।

कैसे उड़ी ब्रेकअप की अफवाहें

ऋतिक रोशन को कई इवेंट में अकेले देखा गया इसके बाद वह अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी में भी अकेले नजर आए। हाल ही में फराह खान की मां का निधन हुआ था इस दौरान भी ऋतिक रोशन अकेले दिखे। कई मौकों को पर ऋतिक को अकेला देखने के बाद उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी।


मास्क लगाए दिखे ऋतिक रोशन 

ऋतिक रोशन सबा के साथ मुंबई के एक थिएटर में जाते हुए नजर आए हैं। इस दौरान दोनों कपल ने मास्क पहन हुआ है। मूवी डेट के लिए दोनों ने कैजुअल लुक कैरी किया हुआ है। ऋतिक रोशन को आखरी बार फिल्म 'फाइटर' में देखा गया था। इस समय एक्टर कई सारे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT