केरल में झमाझम बारिश, अन्य राज्यों में कब होगी वर्षा

देश में मानसून की एंट्री अब हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, केरल में मानसून की पहली झलक देखने को मिली है यहां पर झमाझम बारिश हो रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
  • 167
  • 0

देश में मानसून की एंट्री अब हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, केरल में मानसून की पहली झलक देखने को मिली है यहां पर झमाझम बारिश हो रही है। मानसून के आने से कई राज्यों में भीषण गर्मी से राहत मिली है, इसके अलावा मौसम विभाग ने यह बताया है कि मानसून की एंट्री का अनुमान लगाया जाए तो यह दो दिन पहले ही आया है। इतना ही नहीं पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इस तरह से देखा जाए, तो आप कई राज्यों में भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है।

केरल के इस जगह पर हुई बारिश

केरल के कोट्टायम जिले में मानसून की दस्तक देखी गई है, यहां पर झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे चुका है। वहीं, आज 30 मई की बात करें तो पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में बरसात हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून इस बार 1 जून से 2 दिन पहले आया है और यह कुछ ही घंटे में पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में पहुंच गया है।

चक्रवात से तेज हुआ मानसून

मौसम विभाग की तरफ से यह बताया गया है कि, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से गुजरने वाले 'रेमल' चक्रवात ने मानसून को बंगाल की खाड़ी की तरफ खींच लिया है। जिसकी वजह से पूर्वोत्तर में समय से पहले बारिश हो रही है। इतना ही नहीं अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में 5 जून से मानसून दस्तक देगा।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT