दादी नीतू कपूर को देख खील उठी राहा, वायरल हुआ क्यूट वीडियो

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ एयरपोर्ट पर नीतू कपूर को भी स्पॉट किया गया इस दौरान राहा कपूर मम्मी आलिया की गोद में मौजूद थीं।

आलिया भट्ट
  • 24
  • 0

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ एयरपोर्ट पर नीतू कपूर को भी स्पॉट किया गया इस दौरान राहा कपूर मम्मी आलिया की गोद में मौजूद थीं। दादी नीतू कपूर को देखते ही बेबी राहा ने क्यूट रिएक्शन दिया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद फैंस भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में राहा की शरारत नजर आ रही है। वह अपनी दादी से बातचीत करती नजर आती है। 


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में राहा कपूर दादी को देखते ही चहक उठती हैं। जैसे ही नीतू कपूर आती है वह रणबीर कपूर और आलिया को गले से लगाती है और राहा को प्यार करती हैं। इस दौरान राहा भी अपनी दादी पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही हैं। एक यूजर ने वीडियो को देखकर लिखा है, राहा कितना क्यूट रिएक्शन दे रही हैं। दूसरे यूज़र ने लिखा है, ऋषि कपूर का दोबारा जन्म हुआ। तीसरे यूज़र ने लिखा, कपूर फैमिली का मिक्स वर्जन। यूजर्स भी राहा कि इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का वर्क फ्रंट 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म लव एंड वॉर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दोनों कलाकार के साथ विकी कौशल भी नजर आएंगे। इतना ही नहीं, आलिया अपनी अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' में भी बिजी हैं। बता दें कि, आलिया भट्ट की बेबी राहा का जन्म 6 नवंबर 2022 को हुआ था। अब वह 2 साल की होने वाली है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT