सोनम कपूर के लिए ससुर हरीश आहूजा ने खरीदा घर, लंदन में है करोड़ों का आशियाना

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज सिनेमा की दुनिया से बेहद दूर हैं, लेकिन फिर भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं।

सोनम कपूर
  • 23
  • 0

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज सिनेमा की दुनिया से बेहद दूर हैं, लेकिन फिर भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस समय एक्ट्रेस से जुड़ी एक लेटेस्ट अपडेट सामने आ रही है जिसमें उनके फादर इन लॉ ने लंदन में घर खरीदा है। सोनम कपूर के ससुर जी बिजनेसमैन हरीश आहूजा ने लंदन नॉटिंग हिल में आलीशान घर खरीदा है। सोनम कपूर अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। 

लंदन में शिफ्ट हो सकती हैं एक्ट्रेस 

सोनम कपूर के ससुर हरीश आहूजा ने इसी साल बहू सोनम के लिए लंदन में घर खरीदा है। बता दें कि, यह आठ मंजिला इमारत है। इस नए घर में कपल के शिफ्ट होने की खबर भी है। हालांकि, खुद सोनम कपूर ने अभी तक इसका खुलासा नहीं किया है। सोनम कपूर अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।

कौन हैं हरीश आहूजा 

हरीश आहूजा सोनम कपूर के ससुर हैं और वह एक बड़े बिजनेसमैन भी हैं। भारत में उनकी सबसे बड़ी गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां मौजूद हैं। यह सभी कंपनियां ब्रांडेड माल को सप्लाई करती है। सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा भी शाही एक्सपोर्ट कंपनी चलाते हैं। इस कंपनी में 50 से भी ज्यादा कारखाने मौजूद हैं जिसमें लोगों को रोजगार मिलता है। 

कैसा है लंदन वाला घर 

सोनम कपूर के ससुर जी हरीश आहूजा ने लंदन में जो घर खरीदा है वह 241 करोड़ का है। इस घर की खूबसूरती किसी आलीशान बंगले से कम नहीं है। यह प्रॉपर्टी 20 हजार स्क्वायर फीट से भी ज्यादा फैली हुई है। सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखरी बार फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आई थीं।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT