तुरंत खा लीजिए पका हुआ खाना नहीं तो बन जाएगा जहर, WHO का हेल्थ अपडेट

WHO ने अपनी हेल्थ अपडेट जारी की है, जिसमें पके हुए खाने को ज्यादा देर तक रखने पर वह जहर के सामान बन जाता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
  • 146
  • 0

अक्सर ऐसा होता है की महिलाएं खाना बनाने के बाद उसे लंबे समय के लिए छोड़ देती है, ताकि पूरा परिवार एक साथ खाए। इसके अलावा खाना बनाने के बाद कई वजह से इसे रख दिया जाता है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की ऐसा करना बहुत खतरनाक है। हाल WHO ने अपनी हेल्थ अपडेट जारी की है, जिसमें पके हुए खाने को ज्यादा देर तक रखने पर वह जहर के सामान बन जाता है। अगर आप अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं, तो सुबह का बचा हुआ खाना भी शाम को बिल्कुल ना खाएं इससे आपको नुकसान होगा।

तुरंत खाना चाहिए पका हुआ खाना 

WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, आजकल ज्यादातर लोग सुबह का खाना रात के समय भी खाते हैं जिसकी वजह से लोगों की मृत्यु की संख्या 420,000 तक बढ़ गई है। WHO ने स्वस्थ रहने के लिए कई नियम बताए हैं, जिनमें से एक यह है की आपको पका हुआ खाना तुरंत खा लेना चाहिए। जब खाने को गर्म किया जाता है या गर्म-गर्म बनाया जाता है तो सारे बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। वहीं, अगर यह ठंडा हो जाता है, तो खाना बैक्टीरिया के संपर्क में आ जाता है जो आपके लिए हानिकारक है।

बना हुआ खाना तुरंत खाने के फायदे

WHO स्वस्थ रहने के लिए डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि, लंबे समय तक बना हुआ खाना नहीं खाना चाहिए। अगर आप ठंडा खाने को भी खा रहे हैं, तो इसे गर्म कर लेना सही रहेगा। गरम खाने में जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को एनर्जेटिक बनाते हैं इसमें विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं। अगर आप इस खाने को ठंडा कर देते हैं, तो आपको जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते।  

इन बातों का रखें ध्यान

महिलाएं जब भी खाना बनाएं, तो इस बात को ध्यान में रखें की पूरे परिवार के लिए खाना पर्याप्त मात्रा में ही बनाएं अधिक ना बनाएं। 

अगर आपका खाना एक्स्ट्रा बच जाता है, तो आप इसे एयर फ्री बर्तन में रखें, ताकि यह हवा के संपर्क में ना आए और इसे बाद में गर्म करके ही खाएं।

भोजन परोसने से पहले आपको साइड डिश बनाकर तैयार कर लेना चाहिए। ताकि अगर आप ठंडा-ठंडा खाना भी गर्म करके खाते हैं तो आपके लिए पौष्टिक बना रहे।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT