चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के सीएम के रूप में शपथ ग्रहण किया है, इस बार यह उनका चौथा कार्यकाल है।
चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के सीएम के रूप में शपथ ग्रहण किया है, इस बार यह उनका चौथा कार्यकाल है। चंद्रबाबू नायडू केवल राजनीति में ही नहीं बल्कि फिल्मी पटकथा में भी सक्रिय रहे हैं। बता दें कि, चंद्रबाबू नायडू को भारतीय राजनीति से एक साल तक हटा दिया गया था, इसके बाद दोबारा आने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन चुनाव के दौरान रैली में उनकी मार्मिक अपील आई और वह विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल कर चुके हैं।
अच्छी रही है चंद्रबाबू नायडू की छवि
बता दें कि, नायडू ने लोकसभा में 16 सीटें जीतकर पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में भूमिका निभाई है, एक तरह से उनका लौटना कोई सामान्य बात नहीं है। 13 साल 247 दिन तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने खुद को राष्ट्रीय नेता के तौर पर स्थापित कर लिया था। मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान ही चंद्रबाबू नायडू की छवि काफी अच्छी रही है, जिसमें वह आर्थिक सुधारक और सूचना प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाले नेता रहे हैं।
जनता के बीच भावुक हुए नायडू
चंद्रबाबू नायडू का सत्ता से हटने और फिर उनकी गिरफ्तारी होना लोगों को भावुक करता है। 8 महीने पहले जेल से बाहर आने के बाद उन्हें इतना भरोसा नहीं था कि वह राजनीति में सक्रिय हो पाएंगे। नायडू ने कूरनूल की जनसभा में आंध्र प्रदेश की जनता से मार्मिक कपिल कि, यदि आप मुझे और मेरी पार्टी को चुनकर विधानसभा भेजते हैं तो आंध्र प्रदेश विकास का मुंह देखेगा। उसके बाद जनता ने उन पर भरोसा जताया और चुनावी रण में उतरे इस तरह राजनीतिक दरवाजे उनके लिए खुल गए।