घर में नहीं रखना चाहिए टूटा हुआ शीशा, हो सकता है भारी नुकसान

वास्तु शास्त्र एक ऐसी चीज है जिसमें हमें अपनी सभी समस्याओं का समाधान मिल जाता है। अगर वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार चीज की जाए तो सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर
  • 58
  • 0

वास्तु शास्त्र एक ऐसी चीज है जिसमें हमें अपनी सभी समस्याओं का समाधान मिल जाता है। अगर वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार चीज की जाए तो सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। वहीं, अगर आप वास्तु शास्त्र के विरुद्ध चलते हैं तो आपका जीवन नकारात्मकता से भर जाता है। आपने कई बार कुछ चीजों के बारे में सुना होगा कि घर में टूटी-फूटी चीज नहीं रखनी चाहिए। जिनमें ज्यादातर घड़ी और शीशे को लेकर ऐसा कहा जाता है। अगर आपके घर में भी टूटा हुआ शीशा रखा हुआ है तो आपको इसका बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है।

न रखें टूटा शीशा

अगर आपके घर का शीशा टूट गया है तो आपको इसे तुरंत ही बाहर फेंक देना चाहिए इससे नकारात्मकता पैदा होती है। घर में वास्तु दोष लग जाता है जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।

अष्टकोणीय शीशा 

आपको अपने घर में गोलाकार शीशा भी नहीं रखना चाहिए। आप अपने घर में अष्टकोणीय यानी कि आठ कोनो वाला शीशा लगा सकते हैं यह अशुभ नहीं होता है। 

बेडरूम में ना लगाएं शीशा 

आपको अपने बेडरूम में कभी भी शीशा नहीं लगना चाहिए इससे पति-पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े होते हैं। सोते या जागते समय शीशे में आपका नजर आना अशुभ माना जाता है। घर की उस जगह पर शीशा कभी ना लगाएं जहां सोते और उठते समय आप नजर आते हैं। 

उत्तर पूर्व दिशा में लगाएं शीशा 

अगर आप घर में शीशा लगा रहे हैं तो यह उत्तर से पूर्व दिशा में लगाई जाती है। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है और सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है। वहीं, अगर आपका शीशा टूट जाए तो इसका इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT