अनंत-राधिका को बॉलीवुड सितारों ने दिया करोड़ों का गिफ्ट, जानिए सबसे कीमती तोहफा क्या मिला

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी यादगार बन गई है क्योंकि यह शादी ग्रैंड लेवल पर हुई है।

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट
  • 85
  • 0

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी यादगार बन गई है क्योंकि यह शादी ग्रैंड लेवल पर हुई है। कपल की शादी में मौजूद सभी मेहमानों ने कपल को एक से बढ़कर एक गिफ्ट दिए हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें तो सितारों ने भी कपल को कीमती तोहफे दिए हैं, जिसकी कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी में मुकेश अंबानी ने दिल खोलकर खर्च किया था। यह शादी दुनिया की सबसे यादगार शादी रहने वाली है।

शाहरुख खान

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी में शाहरुख खान ने कपल को 40 करोड़ रुपए का लग्जरी अपार्टमेंट फ्रांस में गिफ्ट किया है। शाहरुख खान अपने पूरे परिवार के साथ ही शादी में शामिल हुए थे एक्टर ने अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद भी लगाए।

अमिताभ बच्चन 

अमिताभ बच्चन अंबानी परिवार की शादी में अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे थे। इस दौरान बिग बी के साथ जया बच्चन, बेटी श्वेता और उनके पति निखिल नंदा, दोनों बच्चे नव्या नवेली और अगस्त्य के अलावा अभिषेक बच्चन भी दिखे। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट को अमिताभ बच्चन ने गिफ्ट में 30 करोड़ का डायमंड नेकलेस और पन्ना की ज्वेलरी गिफ्ट की है।

रणवीर कपूर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने कपल को बहुत ही महंगा गिफ्ट दिया है। बता दें कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 9 करोड़ की गाड़ी गिफ्ट में दी है।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

बॉलीवुड के लव बर्ड्स कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कपल को 25 लाख रुपए का हाथ से बना हुआ शॉल गिफ्ट किया है।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

अक्षय कुमार अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी में शामिल नहीं हुए थे क्योंकि उन्हें कोरोना हुआ था। हालांकि, एक्टर कपल के रिसेप्शन पार्टी में पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कपल को लाखों रुपए का सोने का पेन गिफ्ट किया है।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट को गिफ्ट देने के मामले में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी सबसे आगे रहे हैं। दोनों कपल ने अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट को 19 लाख रुपए का सोने का चैन गिफ्ट किया है। शादी में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का लुक भी देखने लायक था।

सलमान खान 

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी में सलमान खान ने महफिल जमा दी थी। एक्टर ने अपनी दमदार डांस परफॉर्मेंस दी थी। इतना ही नहीं सलमान खान ने कपल को शादी में 19 करोड़ रुपए की बाइक गिफ्ट की है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

बी टाउन के लवेबल कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट को 20 करोड रुपए की कस्टमाइज रोल्स-रॉयस कार गिफ्ट की है। दीपिका पादुकोण इस समय प्रेग्नेंट है इसलिए वह शादी के सभी फंक्शन में नजर नहीं आई थीं। वहीं, रणवीर सिंह अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी के सभी फंक्शंस को खूब एंजॉय कर रहे थे।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT