बिग बॉस 18 का मिला धर्म गुरु अनिरुद्धाचार्य को ऑफर, जानिए क्या रहा रिजल्ट?

बिग बॉस 18 जल्दी लोगों के बीच आने वाला है। इस शो के लिए मेकर्स लगातार सेलेब्स को अप्रोच करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कई बड़े सेलेब्स के नाम इस दौरान सामने आ रहे हैं।

धर्म गुरु अनिरुद्धाचार्य जी की तस्वीर
  • 45
  • 0

एक्टर सलमान खान का शो  बिग बॉस 18 जल्दी लोगों के बीच आने वाला है। इस शो के लिए मेकर्स लगातार सेलेब्स को अप्रोच करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कई बड़े सेलेब्स के नाम इस दौरान सामने आ रहे हैं। शो के लिए समीरा रेड्डी, ईशा कोपिकर के साथ शोएब इब्राहिम औऱ अर्जुन बिजलानी को अप्रोच किया जा रहा है। अब एक ऐसा नाम सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर डाला है। धर्म गुरु अनिरुद्धाचार्य को भी बिग बॉस 18 के लिए अप्रोच किया जा रहा है। ऐसा इसीलिए क्योंकि गुरु जी की कई सारी वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी। 

दरअसल टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट की माने तो बिग बॉस 18 के लिए धर्म गुरु अनिरुद्धाचार्य जी को अप्रोच किया गया था, लेकिन धर्म गुरु ने इस ऑफर को ठुकरा दिया है। वो शो में अब नजर नहीं आएंगे। उनकी कथा सुनने के लिए देश के हर कोने से लोग ऐते हैं। अनिरुद्धाचार्य जी गृहस्थ जीवन में रहकर श्रीकृष्ण और राधा रानी की सेवा कर रहे हैं। हाल ही में धर्म गुरू लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने शो में जबरदस्त हंसी का तड़का लगाया था, जिसका वीडियो लोगों को खूब पसंद आया था।

स्वामी ओम के आने से हुआ था शो में बवाल

आपकी जानकारी के लिए बात दें कि इससे पहले शो में स्वामी ओम नजर आए थे, जिन्होंने सलमान खान तक को गुस्सा दिलाने का काम किया था। सलमान खान ने उनकी जमकर क्लास लगाई थी। 

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT