अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, आतिशी बनेंगी नई मुख्यमंत्री

आम आदमी पार्टी की तरफ से आतिशी मार्लेना दिल्ली की सीएम कैंडिडेट बनाई गई है। आज अरविंद केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

आतिशी मार्लेना
  • 21
  • 0

आम आदमी पार्टी की तरफ से आतिशी मार्लेना दिल्ली की सीएम कैंडिडेट बनाई गई है। आज अरविंद केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। बता दें कि, सीएम पद के लिए आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा गया था जिस पर सभी विधायकों ने अपनी सहमति जताई। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं।

आतिशी करेंगी ये दो काम

आतिशी ने आज सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद कहा है, दिल्ली के एक ही सीएम हैं और वह कोई और नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल है। आतिशी ने कहा, "मेरा दिल्ली की सीएम बनने के बाद दो काम है पहला अरविंद केजरीवाल को दोबारा से सीएम बनाना, और दूसरा भाजपा के षड्यंत्र से लोगों की रक्षा करना।"

लोगों के हितों में होगा काम - आतिशी

नई सरकार बनने के साथ ही आतिशी ने कहा है वह दिल्ली के लोगों के हितों की रक्षा करेंगी। बता दें कि, अरविंद केजरीवाल ने मंत्रियों के साथ अपना इस्तीफा एलजी हाउस में उपराज्यपाल को सौंप दिया था। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी ने सरकार बनाने की दावेदारी पेश की।

सुनीता केजरीवाल क्यों नहीं बनी मुख्यमंत्री ?

आम आदमी पार्टी के विधायकों की बैठक में यह कयास लगाया जा रहा था कि अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को मुख्यमंत्री बना सकते हैं। हालांकि, बैठक के दौरान इस बात पर सहमति नहीं बनी। सुनीता केजरीवाल के सीएम न बनने के पीछे यह भी कारण है कि अगर सुनीता केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया जाता तो आम आदमी पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लग जाता।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT