दशहरा के खास मौके पर इस पक्षी के दर्शन करने से होता है लाभ, जानिए वजह

भारत में दशहरा यानि विजयादशमी का त्योहार पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाता है। दशहरा का मतलब है अधर्म पर धर्म और बुराई की जीत। इस दिन भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था।

प्रतीकात्मक तस्वीर
  • 33
  • 0

भारत में दशहरा यानि विजयादशमी का त्योहार पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाता है। दशहरा का मतलब है अधर्म पर धर्म और बुराई की जीत। इस दिन भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था। इसके बाद हर बार दशहरा पर रावण का दहन किया जाता है। इतना ही नहीं विजयादशमी वाले दिन मां दुर्गा ने नौ दिनों के युद्ध के बाद महिषासुर का अंत किया था। क्या आप जानते हैं कि इस शुभ दिन पर यदि आपको नीलकंठ पक्षी दिख जाए तो वो काफी शुभ माना जाता है। इसके पीछे का क्या है कारण आइए जानते हैं यहां।

ऐसा कहा जाता है कि यदि दशहरा पर कोई नीलकंठ पक्षी को देख लेता है तो उसकी किस्मत खुल जाती है। साथ ही सौभाग्य में वृद्धि होती हुई भी दिखाई देती है। दरअसल धार्मिक मान्यात के मुताबिक  भगवान राम ने लंका पर विजय प्राप्त कर रावण का वध किया था। इसी दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन से जीवन में सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक श्री राम ने दशहरे के दिन नीलकंठ को देखने के बाद ही रावण का वध किया था।

ये है नीलकंठ देखने की खास वजह

जब भगवान राम रावण का वध करके आए तो उन पर ब्रह्महत्या का आरोप लगा था। उन्होंने इस पाप को हटाने के लिए भगवान शिव की पूजा की थी। इससे भगवान शिव खुश होकर उनके सामने नीलकंठ पक्षी के तौर पर आएं। भगवान राम और लक्ष्मण को दर्शन भी दिए। इसीलिए इस दिन नीलकंठ के दर्शन करना किसी भी इंसान के लिए काफी सौभाग्य की बात है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT