दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटा दिया है। उन्होंने 26 नवंबर को पुरस्कार लौटाने की घोषणा की थी.
दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटा दिया है। उन्होंने 26 नवंबर को पुरस्कार लौटाने की घोषणा की थी. विनेश ने शनिवार को खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कारों को प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर कर्तव्य पथ पर रखा। बाद में इसे पुलिस ने उठा लिया। इस पूरी घटना का वीडियो पहलवान बजरंग पुनिया ने शेयर किया है.
मैं अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड वापस कर रही हूँ।
— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) December 26, 2023
इस हालत में पहुँचाने के लिए ताकतवर का बहुत बहुत धन्यवाद ???? pic.twitter.com/KlhJzDPu9D
कुश्ती से संन्यास
भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव 21 दिसंबर को हुए थे. इसमें संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया. इसके बाद साक्षी मलिक ने यह कहते हुए कुश्ती से संन्यास ले लिया कि अगर बृजभूषण जैसा खिलाड़ी दोबारा चुना जाए तो क्या करें? इसके बाद बजरंग ने पद्मश्री लौटाया और अब विनेश ने अपना खेल रत्न लौटा दिया है. पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह ने भी अपना पद्मश्री लौटाने की बात कही है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट
विनेश ने पीएम मोदी को लिखा पत्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया। उन्होंने आगे कहा, ''मुझे ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया लेकिन अब मेरी जिंदगी में इनका कोई मतलब नहीं है। हर महिला समाज में सम्मान के साथ जीना चाहती है।