व्हाट्सएप से जुड़ेगा ये खास फीचर, अकाउंट होगा सिक्योर

व्हाट्सएप पिछले कुछ समय से मल्टिपल डिवाइस सपोर्ट की टेस्टिंग कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर को लिंक्ड डिवाइस कहा जाएगा।

  • 47
  • 0

व्हाट्सएप पिछले कुछ समय से मल्टिपल डिवाइस सपोर्ट की टेस्टिंग कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर को लिंक्ड डिवाइस कहा जाएगा। वॉट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन में इस फीचर की झलक मिल रही है। वॉट्सऐप के हर फ़ीचर्स का ट्रैक रखने वाले पोर्टल के एक रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp v2.20.196.8 beta में मल्टिपल डिवाइस का सपोर्ट का ऑप्शन है। स्क्रीनशॉट में ये देखा जा सकता है कि कंपनी इसके लिए यूजर इंटरफेस UI पर काम कर रही है।

अलग अलग डिवाइस को लिंक

कंपनी इसे लिंक्ड डिवाइस फ़ीचर के नाम से लॉन्च कर सकती है। इस फ़ीचर के तहत यूज़र्स एक वॉट्सऐप अकाउंट में अलग अलग डिवाइस को लिंक कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक़, इस फ़ीचर में सभी डिवाइस के साथ वॉट्सऐप लिंक करने का भी ऑप्शन होगा। यानी एक साथ दो स्मार्टफोन्स पर भी वॉट्सऐप चलाया जा सकेगा। सिंक फ़ीचर के तहत वॉट्सऐप के सभी चैट्स भी मल्टिप्ल डिवाइस में फ़ेच किए जा सकेंगे।

लिंक्ड डिवाइस का फ़ीचर

अभी वॉट्सऐप के साथ ऐसा नहीं है आप एक बार में एक ही स्मार्टफ़ोन में वॉट्सऐप यूज कर सकते हैं। हालाँकि, वॉट्सऐप वेब के ज़रिए आप एक साथ कंप्यूटर और मोबाइल में वॉट्सऐप यूज कर सकते हैं। लिंक्ड डिवाइस का ये फ़ीचर वॉट्सऐप के मौजूदा फ़ीचर वॉट्सऐप वेब से काफी अलग होगा, क्योंकि बिना एक डिवाइस से लॉगआउट हुए दूसरे डिवाइस में एक ही वॉट्सऐप अकाउंट ऐक्सेस कर पाएंगे।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT