अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का एक-एक फंक्शन बहुत खास होता है। पहले प्री-वेडिंग फंक्शन भी जामनगर में धूमधाम तरीके से मनाया गया था।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का एक-एक फंक्शन बहुत खास होता है। पहले प्री-वेडिंग फंक्शन भी जामनगर में धूमधाम तरीके से मनाया गया था। दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन भी क्रूज पर सेलिब्रेट किया गया था। इतना ही नहीं अब अंबानी परिवार ने पारंपरिक शादी में मॉडर्न टच देने के लिए खास डांस का आयोजन किया है। इस ग्रुप डांस की जिम्मेदारी मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने ली है।
मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने ली जिम्मेदारी
अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी 12 जुलाई को है और 13 जुलाई को आशीर्वाद सेरेमनी के दिन ग्रैंड फ्लैश मॉब डांस आयोजित किया जाएगा। इस डांस में 60 डांसर शामिल होंगे और फंक्शन को खास बनाएंगे। बता दें कि, एक बड़े डांस ग्रुप की जिम्मेदारी मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ले रही हैं। वह डांसर्स के टैलेंट और केमेस्ट्री को परफेक्ट बनाएंगी।
शादी में होगा खास सेलिब्रेशन
अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी का यह यूनिक फंक्शन दर्शकों को बहुत पसंद आने वाला है। इस परफॉर्मेंस में डांस ग्रुप की कमाल की ट्यूनिंग होने वाली है। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी में डेकोरेशन की हर एक छोटी बड़ी चीजों का खास ख्याल रखा गया है, यह इस साल की यादगार शादी होने वाली है। अंबानी परिवार छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में अपने हर एक सपने पूरे कर रहे हैं। ग्रैंड वेडिंग भी 12 जुलाई को शानदार तरीके से होगी।