एक बेहद ही गंभीर मामला मुंबई से जुड़ा सामने आया है, जहां पर वारदात की एक ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है। गुरुवार की शाम उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोषालकार की हत्या कर दी गई है।
एक बेहद ही गंभीर मामला मुंबई से जुड़ा सामने आया है, जहां पर वारदात की एक ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है। गुरुवार की शाम उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोषालकार की हत्या कर दी गई है। मुंबई के दहिसर इलाक में फायरिंग के चलते उनकी जान चली गई। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी ने खुदकुशी कर ली है। नेता अभिषेक घोषालकर को तीन गोलियां लगी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आरोपी मॉरिस भाई ने पहले अभिषेक के साथ फेसबुक लाइव किया और उसके बाद गोली मारी।
इस पूरी घटना को लेकर शिवसेना ने अपनी बात में कहा, 'महाराष्ट्र में 'गुंडाराज' है. एबीपी माझा के मुताबिक, आदित्य ठाकरे ने कहा कि अशोक उनके मिलने के लिए मातोश्री पहुंचे थे और अब ये खबर आई कि उन्हें गोली मार दी गई है। राज्य में क्या हो रहा है? यहां गैंगस्टर्स की सरकार है। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि एबीपी माझा के मुताबिक, आरोपी मॉरिस भाई के नाम से मशहूर था और खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताता था। एक साल पहले अभिषेक घोषालकर ने उसेके खिलाफ दहिसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था।
अभिषेक हैं पूर्व विधायक के बेटे
इससे पहले मुंबई से सटे ठाणे में बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने थाने में शिवसेना शिंदे गुट के नेता पर फायरिंग कर दी थी। अभिषेक घोषालकर शिवसेना यूबीटी नेता विनोद घोषालकर के बेटे हैं। पुलिस की शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि यह घटना आपसी रंजिश के चलते हुई है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश देखने को मिला है। शिवसेना यूबीटी ने पर पार्टी के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा है कि महाराष्ट्र में इस समय अराजकता का माहौल है।