Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स और उनके 3 साथी पृथ्वी पर सुरक्षित लौटे, स्पेसक्राफ्ट ड्रैगन की फ्लोरिडा में हुई लैंडिंग

आपको बता दें कि अंतरिक्ष में 286 दिन बिताने के बाद सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विलमोर पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आए हैं। साथ ही उनके साथ NASA ( National Aeronautics and Space Administration) के निक हेग और रॉसकॉसमॉस के अलेक्जेंडर गोरबुनोव भी लौटे है। इन सभी अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेसएक्स के स्पेसक्राफ्ट ड्रैगन द्वारा सुरक्षित लाया गया, जिसकी लैंडिंग फ्लोरिडा के तट पर हुई।

Advertisement
Instafeed.org

By Nisha Bhisht | Faridabad, Haryana | खबरें - 19 March 2025

आपको बता दें कि अंतरिक्ष में 286 दिन बिताने के बाद सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विलमोर पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आए हैं। साथ ही उनके साथ NASA ( National Aeronautics and Space Administration) के निक हेग और रॉसकॉसमॉस के अलेक्जेंडर गोरबुनोव भी लौटे है। इन सभी अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेसएक्स के स्पेसक्राफ्ट ड्रैगन द्वारा सुरक्षित लाया गया, जिसकी लैंडिंग फ्लोरिडा के तट पर हुई।



ये स्पेसएक्स ड्रैगन 19 मार्च को पृथ्वी पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ। अंतरिक्ष यात्रियों को कैप्सूल से बाहर निकालकर तुरंत अमेरिका के ह्युस्टन शहर भेजा गया, जहां उनकी देखभाल की जाएगी।



सभी सदस्य स्पेसएक्स क्रू-9 टीम के है, जिनकी ISS (International Space Station) से सफलतापूवर्क वापसी कर की है। NASA ने इस ऐतिहासिक पल का वीडियो शेयर किया। 5 जून 2024 को बोइंग स्टारलाइनर ने ISS से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी।


ये मिशन 8 दिन का था लेकिन अंतरिक्ष यान में कुछ खराबी आने की वजह से अंतरिक्ष यात्री 8 दिन के बाद पृथ्वी पर लौट नहीं सके। सितंबर को ये अंतरिक्ष यान बिना किसी क्रू के वापस लौट आया, जिस कारण सभी अंतरिक्ष में ही फंस गए। यात्रियों को अंतरिक्ष से लाने के लिए इस मिशन में स्पेसएक्स क्रू-9 में शामिल किया गया।


जब स्पेसक्राफ्ट ने पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया तो इसका तापमान 1900 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा था। NASA और SpaceX की टीम की कड़ी मेहनत से इस मिशन को कामयाबी मिली और सभी अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आए।



Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll