बेटी सोनाक्षी कर रही है शादी शत्रुघ्न सिन्हा को नहीं है खबर, एक्टर ने किया खुलासा

इस समय सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरें चर्चा में बनी हुई है, बीते दिन कपल का वेडिंग कार्ड भी वायरल हुआ था।

शत्रुघ्न सिन्हा
  • 139
  • 0

इस समय सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरें चर्चा में बनी हुई है, बीते दिन कपल का वेडिंग कार्ड भी वायरल हुआ था। यह वेडिंग कार्ड बाकी सिलेब्स की शादी के कार्ड से काफी लग रहा। अब सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी की शादी को लेकर खुलासा किया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया है कि, उनकी पत्नी पूनम और उन्हें सोनाक्षी ने अभी तक कुछ नहीं बताया है। पिता ने आगे कहा है कि, अगर सोनाक्षी और जहीर शादी करना चाहते हैं, तो हम उन्हें आशीर्वाद जरूर देंगे।

सोनाक्षी पर गर्व है - शत्रुघ्न सिन्हा 

सूत्रों के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी करने वाले हैं। हालांकि, अभी तक कपल की तरफ से कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। शत्रुघ्न सिन्हा ने भी कहा है कि, ना तो वह शादी की खबरों की पुष्टि कर रहे हैं और ना  ही इंकार कर रहे है। सोनाक्षी मेरी इकलौती बेटी है मुझे उसपर गर्व है, मेरी बेटी एक बेहतरीन अभिनेत्री साबित हुई है।

पिता ने की बेटी की तारीफ

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि, "मैं उसके फैसले और पसंद का समर्थन करता हूं। सोनाक्षी को अपना जीवनसाथी सुनने का अधिकार है और उसकी शादी के लिए सबसे ज्यादा खुश पिता मैं बनूंगा। वहीं, सोनाक्षी के भाई ने इस मामले में कहा है कि, "मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता।"

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT