Weather Update: मानसून में भी गर्मी का तांडव, उमस से हुआ बुरा हाल

साल 2024 में गर्मी के मौसम ने तबाही मचा दी है, चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। मानसून शुरू हो चुका है फिर भी उमस भरी गर्मी पड़ रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
  • 58
  • 0

साल 2024 में गर्मी के मौसम ने तबाही मचा दी है, चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। मानसून शुरू हो चुका है फिर भी उमस भरी गर्मी पड़ रही है। हरियाणा में इतनी प्रचंड गर्मी पड़ रही है कि रोहतक जिले में कई लोग बेहोश हो रहें है, तो कई लोगों की जान चली गई। गर्मी का प्रकोप इतना ज्यादा है की इसे झेलना काफी मुश्किल हो गया है। इस बार गर्मी में तापमान पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। वहीं, दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी यूपी का गर्मी की तपिश से बुरा हाल हो गया है।

ओडिशा में लोग हैं परेशान

भीषण गर्मी की वजह से उड़ीसा के लोग भी परेशान है कई लोगों की यहां मौत भी हो चुकी है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तापमान अपने चरम पर है। बता दें कि, सरकारी अस्पताल के प्रभारी के मुताबिक, दोपहर 2 बजे से भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता है। इस दौरान अस्पताल में कई ऐसे मामले आते हैं, जो गर्मी की वजह से अपना दम तोड़ देते हैं।

झारखंड और राजस्थान में गर्मी का प्रकोप

झारखंड में भीषण गर्मी की वजह से लोगों की जान जा रही है। सभी लोग इस भीषण गर्मी की समस्या से जूझ रहे हैं। राजस्थान की बात करें, तो यहां की गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है, लू चलने की वजह से कई लोगों की मौत हो गई है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT