मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह के काफिले पर हुआ हमला, सीएम ले रहे जायजा

मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के काफिले पर हमला किया गया है बता दे की संदिग्ध उग्रवादियों ने मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर कांगपोकपी जिले में घात लगाया हुआ था।

मुख्यमंत्री बीरेन सिंह
  • 102
  • 0

मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के काफिले पर हमला किया गया है। बता दें कि, संदिग्ध उग्रवादियों ने मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर कांगपोकपी जिले में घात लगाया हुआ था। इस हमले के दौरान एक जवान घायल हो गया है। अधिक जानकारी के लिए बता दे कि, हमले के दौरान मुख्यमंत्री अपने काफिले में नहीं थे।

अधिकारी ने बताया मामला

एक अधिकारी ने इंटरव्यू के दौरान कहा है कि, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह अभी दिल्ली से मणिपुर के इंफाल नहीं पहुंचे हैं। वह अभी जिले में स्थिति का जायजा लेने के लिए जिरिबाम जाने की योजना बना रहे थे। उग्रवादियों ने दो पुलिस चौकियों, वन विभाग के ऑफिस और 50 से ज्यादा मकान में आग लगा दी थी।"

संदिग्ध उग्रवादी की हत्या

पुलिस ने बताया है कि, इस समय जिले में स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में कर लिया गया है। इस मामले के बाद से ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इतना ही नहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि, संदिग्ध उग्रवादियों की जांच की जा रही है। इसके अलावा मणिपुर में एक संदिग्ध उग्रवादी की हत्या के बाद से ही हिंसा बढ़ चुकी है। अधिकारी ने यह भी बताया है कि, सोईबम से सरतकुमार सिंह नाम का व्यक्ति 6 जून को अपने खेत जाने के बाद लापता हो गया था, जिसके बाद उनका शव मिला है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT