लाल कृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत, एम्स में कराया गया भर्ती

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत खराब होने की वजह से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लाल कृष्ण आडवाणी
  • 133
  • 0

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत खराब होने की वजह से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के मुताबिक, लालकृष्ण आडवाणी को ओल्ड एज संबंधित समस्या है। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बनी हुई है और वह डॉक्टर की निगरानी में है। बता दें कि, 96 वर्ष के आडवाणी उम्र से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं। घर पर भी उनका समय-समय पर चेकअप किया जाता है।

जेपी नड्डा ने ली तबीयत की जानकारी

लाल कृष्ण आडवाणी को कल रात अधिक समस्या होने की वजह से उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि, आज सुबह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने एम्स के डायरेक्टर से फोन पर बात की और आडवाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने आडवाणी के बेटे जयंत और बेटी प्रतिभा से भी फोन पर हाल-चाल लिया।

आडवाणी को मिला था भारत रत्न

इसी साल 30 मार्च को लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। आडवाणी ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया। इतना ही नहीं साल 2015 में आडवाणी को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया था।

बीजेपी के सह संस्थापक है आडवाणी

शालू 1998 से 2004 तक लालकृष्ण आडवाणी ने देश के गृहमंत्री और 2002 से 2004 तक उप-प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा वह बीजेपी के संस्थापकों में से एक हैं और 2009 के आम चुनाव के दौरान पार्टी के प्रधानमंत्री पद से उम्मीदवार रहे थे। लाल कृष्ण आडवाणी को राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भी आमंत्रित किया गया था। हालांकि, वह कुछ निजी कारणों की वजह से शामिल नहीं हुए थे।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT