Story Content
चैत्र नवरात्रि का पर्व लोगों के बीच काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दौरान लोग मां दुर्गा की पूजा करके अपने जीवन को शुद्ध और खुशहाल बनानेकी कामना करते हैं। इन दिनों व्रत रखने से घर में खुशियों का वास होता है। साथ ही मानसिक और शारीरिक शांति भी प्राप्त होती है। अगर आप इस पर्व को विधिपूर्वक मनाएंगे, तो मां दुर्गा की कृपा आपके जीवन में बनी रहेगी। इस साल चैत्र नवरात्रि का आरंभ 30 मार्च, 2025 रविवार को हो रहा है। 6 अप्रैल इसका आखिर दिन होगा। इस बार अष्टमी और नवमी एक ही दिन पड़ने वाली है। इसीलिए चैत्र नवरात्रि 8 दिन की होगी। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है चैत्र नवरात्रि का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।
कलश स्थापना नवरात्रि की पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इस दौरान विशेष मुहूर्त में कलश स्थापना करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। 2025 में कलश स्थापना के लिए निम्नलिखित मुहूर्त है:
पहला मुहूर्त:
30 मार्च 2025, सुबह 06:13 बजे से 10:22 बजे तक।
दूसरा मुहूर्त :
30 मार्च 2025, दोपहर 12:01 बजे से 12:50 बजे तक।
ऐसे करें मां दुर्गा की पूजा
ब्रह्म मुहूर्त में उठकर आप पूजा स्थल की साफ-सफाई करें। इसके बाद उस पर गंगाजल का छिड़काव करें। देवी मां को लाल रंग की चुनरी और फुल चढ़ाएं। पूजा में चना और खीर का प्रसाद चढ़ाएं। पूजा स्थल पर धूपबत्ती और देसी घी का दीपक जलाएं। इससे आपके घर में शांति का संचार होगा। पूजा के दौरान दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ करें। पूजा के अंत में मां दुर्गा से अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगे। साथ ही उनसे आशीर्वाद भी लें।
Comments
Add a Comment:
No comments available.