गणेश चतुर्थी पर बप्पा की कर रहे हैं स्थापना, तो भूल कर भी घर में ना लाएं ये चीजें

आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है। हर कोई अपने घर में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित कर रहा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
  • 36
  • 0

आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है। हर कोई अपने घर में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित कर रहा है। गणपति बप्पा का घर पर स्वागत करके 10 दिनों तक विधिवत उनका पूजा-पाठ किया जाएगा। अगर आप भी गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना कर रहे हैं, तो घर पर कुछ चीजों को बिल्कुल ना लाएं। इस दौरान गणपति बप्पा के भक्तों को पूरे नियम के साथ  उनका पूजा-पाठ करना चाहिए। अगर आपके घर में भी गणपति बप्पा विराजमान है तो कुछ चीजों का पालन जरूर करें। 

सफेद रंग

गणेश चतुर्थी के मौके पर अगर आपने गणपति बप्पा को घर पर विराजमान किया है तो इस दौरान आपको सफेद रंग की कोई चीज उन्हें अर्पित नहीं करनी चाहिए। ऐसे में आपको सफेद रंग के फूल, सफेद जनेऊ, सफेद चंदन या सफेद वस्त्र आदि गणपति बप्पा को नहीं चढ़ाना चाहिए। 

साफ सफाई

अगर अपने घर पर गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना की है तो आपको साफ सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए। खासकर जिस जगह पर आपने गणपति बप्पा को विराजमान किया है उस जगह पर गंदगी नहीं होनी चाहिए।

मांस मदिरा

गणपति बप्पा के स्वागत के समय आपको घर पर पूरे 10 दिन तक मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस तरह से गणपति बप्पा की मूर्ति खंडित हो सकती है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT