किसी भी राशि का हाल बताते हुए ग्रह-नक्षत्र और पंचांग की गणना की जाती है। जिसमें नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार और मित्रों से संबंधित आपका दिन शुभ या अशुभ रहने वाला है। सभी घटनाओं का राशिफल पता चलता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है, आज के दिन आपके परिवार में खुशियां आएंगी, कारोबार के लिए नए रास्ते खुलेंगे, आर्थिक रूप से बेहद मजबूत रहेंगे, संपत्ति के लिए चल रहा वाद-विवाद आज के दिन खत्म हो जाएगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है, पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा। आज कारोबार को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, बिजनेस में आपको जोखिम उठाना पड़ेगा, लेकिन इससे घबराए नहीं समय रहते सब ठीक हो जाएगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज नौकरी के लिए नए रास्ते खुलेंगे, वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा, पैतृक संपत्ति के विवाद खत्म हो जाएंगे, आज के दिन आपको बिजनेस से जुड़े फैसले बड़ों की सहमति से लेने होंगे नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपको मौसम का ध्यान रखना है और बाहर का खाने से बचें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों का दिन भी आज के दिन खुशनुमा रहेगा, कोर्ट-कचहरी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। किसी भी मामले में आपको आज के दिन विजय प्राप्त होगी, पति-पत्नी और बच्चों को लेकर आप बेहद खुश रहेंगे, पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज के दिन आप किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं, आपके पुराने रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे।
वृश्चिक राशि
आज के दिन आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त करेंगे, किसी के साथ वाद-विवाद ना करें। व्यापार में भी आपको मुनाफा होगा, अगर आप शेयर बाजार में पैसे लगते हैं, तो फायदा होगा। वही प्रेम विवाह सफल रहेगा सुखमय रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा, आज के दिन आप किसी पर भी भरोसा कर सकते हैं, इससे आपको नुकसान नहीं होगा, स्वास्थ्य और बिजनेस को लेकर थोड़ा सचेत रहना पड़ेगा। आपको अपने बड़ों की सलाह लेनी होगी कार्य क्षेत्र में आपको सफलता हासिल होगी, वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा, पारिवारिक सुख मिलेगा, लेकिन आपको किसी भी काम को करने के लिए 10 बार सोचना होगा, व्यापार में सोच-समझ कर फैसला लें। उधार बिल्कुल भी ना लें, आर्थिक रूप से आज के दिन आप मजबूत रहेंगे। पुराने फंसे हुए पैसे आपको वापस मिलेंगे, पारिवारिक सुख मिलेगा, कामकाज में आने वाली सभी रुकावटें दूर हो जाएगी।