अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी का पहला फंक्शन, जानिए क्या है मामेरू रस्म

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। आज दोनों कपल 'मामेरू रस्म' एंजॉय कर रहे हैं। यह एक ऐसी रस्म है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट
  • 159
  • 0

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। आज दोनों कपल 'मामेरू रस्म' एंजॉय कर रहे हैं। यह एक ऐसी रस्म है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। 'मामेरू रस्म' गुजराती ट्रेडीशन का हिस्सा है, जो दुल्हन से संबंधित होता है। इस दौरान दुल्हन के मामा मिठाइयां और ढेर सारे गिफ्ट्स लेकर दुल्हन के घर आते हैं। पूरा परिवार इकट्ठा होकर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते हैं।


जानवी कपूर का लहंगा लुक

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी का यह फंक्शन एंटीलिया रेजीडेंसी में मनाया जा रहा है। इस दौरान परिवार के करीबी रिश्तेदार और बॉलीवुड के कई कलाकार मौजूद रहे। जानवी कपूर नारंगी कलर के लहंगे में नजर आई तो, वहीं ओरी भी फंक्शन में एंजॉय करते दिखे। अंबानी परिवार के इस खास फंक्शन में राधिका मरचेंट काफी क्यूट लग रही थी। अनंत अंबानी अपने स्मार्ट लुक में नजर आए।

गुजराती रीति-रिवाज से होगी शादी

4 जुलाई को अंबानी परिवार अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी का पहला रस्म निभा रहे हैं। इस दौरान राधिका का लुक काफी अलग और खूबसूरत लगा सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में राधिका सबसे अलग और खूबसूरत लुक में नजर आईं। बता दें कि, गुजराती रीति-रिवाज से शुभ विवाह को संपन्न किया जाएगा।

कब है शादी का ग्रैंड रिसेप्शन

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की 'मामेरू रस्म' से पहले नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने पालघर इलाके से आए 50 से भी ज्यादा जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया था। शादी का समारोह रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में आयोजित किया गया था। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी भी 12 जुलाई को होने वाली है। इसके बाद 13 जुलाई को आशीर्वाद समारोह रखा जाएगा और 14 जुलाई को शादी का ग्रैंड रिसेप्शन सेलिब्रेट किया जाएगा।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT