दीपावली पर इस तरह से सजाएं अपने घर का मंदिर, भगवान भी होंगे प्रसन्न

दीपावली का त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है इस दिन घर की साफ-सफाई की जाती है। आपको अपने घर का मंदिर किस तरह से तैयार करना है इसे कैसे सजाना है इसके बारे में जान लीजिए।

प्रतीकात्मक तस्वीर
  • 16
  • 0

दीपावली का त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है इस दिन घर की साफ-सफाई की जाती है। आपको अपने घर का मंदिर किस तरह से तैयार करना है इसे कैसे सजाना है इसके बारे में जान लीजिए। अगर आप भी दीपावली में अपने घर के मंदिर को सुंदर तरीके से सजाना चाहते हैं तो इसके लिए लाइट्स और कुछ सजावटी सामान की जरूरत पड़ेगी। जब आप दीपावली की पूजा करने के लिए अपने घर के मंदिर को खूबसूरत तरीके से सजाते हैं तो भगवान भी प्रसन्न होते हैं। 

फूल

दीपावली के मौके पर अपने घर को सजाने के लिए गेंदे के फूल बेस्ट ऑप्शन माने जाते हैं। आप इन फूलों से अपने घर के मंदिर को भी सजा सकते हैं। फूलों की माला बनाकर आप मंदिर के चारों तरफ लटका सकते हैं जो बेहद खूबसूरत लगता है। यह आपके घर को पवित्र माहौल देता है। 

लाइटिंग

दीपावली में रोशनी एक अलग ही खुशी देती है। इस दिन आप घर के साथ-साथ घर के मंदिर को भी लाइटिंग से सजा सकते हैं। दीपावली के दिन पूजा के मंदिर में आपको ढेर सारी लाइट्स लगानी चाहिए। मार्केट में आपको अलग-अलग तरह के खूबसूरत डिजाइन वाले लाइट्स मिल जाते हैं। 

रंगोली

आजकल मार्केट में कई तरह के बनावटी रंगोली वाले स्टिकर मिलते हैं जो बेहद खूबसूरत लगते हैं। आप इन्हें अपने घर के मंदिर में लगा सकते हैं। हालांकि, घर पर अलग-अलग रंगों से बनी हुई रंगोली ज्यादा शुभ मानी जाती है। आप इन्हें आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। रंगोली बनाना बेहद आसान होता है आप कोई भी सुंदर सा डिजाइन रंगों की मदद से बना सकते हैं। 

मूर्ति सजाएं

घर के मंदिर में रखी माता लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति को सजाने के लिए आपको सबसे पहले उनके वस्त्र तैयार करने चाहिए। सबसे पहले आपको भगवान की मूर्ति को साफ सुथरा कर लेना है और उन्हें पोशाक पहनाकर मुकुट पहनाना है। इस तरह से आपके घर की मंदिर देखने में बेहद खूबसूरत लगती है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT