कोरोना से जंग हारे राजनीति के चाणक्य अहमद पटेल, ऐसे कांग्रेस की राजनीति में निभाया अहम रोल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल अब हम सबके बीच नहीं रहे हैं । कोरोना जैसी महामारी के चपेट में आकर उनका निधन हो गया है। आइए जानते है उनके राजनीतिक सफर के बारे में यहां।

  • 1616
  • 0

कोरोना वायरस का कहर इस वक्त जबरदस्त तरीक़े से लोगों पर होता हुआ नजर आ रहा है। कई लोग अपने परिवार के सदस्यों को इस महामारी के चलते खो रहे हैं। उन्हीं लोगों में से एक है कांग्रेस नेता का एक परिवार। दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो गया है। वो पिछले एक महीने से इस महामारी को झेल रहे थे। उनके बेटे फैजल पटेल ने इस बात की जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी है। उनके निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पीएम नरेंद मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। लेकिन आइए जानते है कि कैसे उन्हें मिला राजनीति के चाणक्य का खिताब और किस तरह से उन्होंने कांग्रेस के लिए जमकर काम।

-  21 अगस्त 1949 को  गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का जन्म हुआ था।

- पटेल के पिता  मोहम्मद इशकजी पटेल भरूच  खुद  तालुका पंचायत के सदस्य थे और कांग्रेस के नेता भी रह चुके थे।

- 1977 में आपतकाल की वजह से कांग्रेस को झेलनी पड़ी मारा तो गुजरात में पार्टी की कुछ साख बचाई थी और ये काम करने वाले में अहमद पटेल भी शामिल रहे। 

- 26 साल की उम्र वो भरुच से लोकसभा चुनाव जीते और सबसे युवा सांसद बनकर सबके सामने आए। उनकी इस जीत से इंदिरा गांधी समेत कई राजनेता हैरान रह गए थे।

- 1980 और 1984 में जो भरूच से उन्होंने जीत हासिल की थी उसकी बदौलत वो सांसद पहुंचे थे।

- राजीव गांधी के होने के बावजूद उन्होंने  यूथ कांग्रेस का नेशनल नेटवर्क तैयार करने का काम किया।

-  गुजरात की यूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वो 1977 से 1982 तक वो बने रहे थे। बाद में वो ग्रेस कमेटी के जॉइंट सेक्रेटरी सितंबर 1983 से दिसंबर 1984 तक थे।

-1986 में गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष रहे थे। कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य  भी अहमद पटेल को बनाया गया था, जिस वक्त पीएम नरसिम्हा राव  बने थे।

-  कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष के तौर पर वो पद संभालते दिखे। लेकिन साल 2000 में उनके रिश्ते  सोनिया गांधी के निजी सचिव वी जॉर्ज से बिगड़ते हुए जब नजर आए तो उन्होंने अपना पद छोड़ दिया था।

- अहमद पटेल को 10 जनपथ का चाणक्य तक कहा जाता था। 2004 से 2014 तक कांग्रेस जब सत्ता में रही थी तब उनका काम सभी ने देखा था।

- कांग्रेस नेताओं का भी कहीं न कहीं वो भविष्य तय करते हुए नजर आते थे। ऐसा कहा जाता है कि सोनिया गांधी को राजनीति में पहचाने बनाने में कहीं न कहीं उन्होंने भी काफी मदद की थी।

- 1976 में अहमद पटेल ने मेमूना अहमद से शादी की थी और आज उनका एक बेटा और एक बेटी भी हैं।


RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT