Chandrayaan-3: PM मोदी की तारीफ पर महिला वैज्ञानिकों ने कहा- 'गर्व की बात है वो हमारे प्रधानमंत्री..'

PM Modi In ISRO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो की महिला वैज्ञानिकों की जमकर तारीफ की. अब महिला वैज्ञानिकों ने पीएम मोदी की तारीफ पर प्रतिक्रिया दी है.

पीएम मोदी ने महिला वैज्ञानिकों की जमकर तारीफ की
  • 396
  • 0

PM Modi Greets Woman Scientists: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो देशों (दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस) की यात्रा करके सीधे कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंचे. यहां उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया. बता दें कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के सफलता पूर्वक चांद पर लैंड करने पर पीएम मोदी वैज्ञानिकों को बधाई देने बेंगलुरु पहुंचे. उन्होंने इसरो की महिला वैज्ञानिकों की जमकर तारीफ की. 

महिला वैज्ञानिकों ने दी प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो टीम की महिला वैज्ञानिकों से मुलाकात की. अब महिला वैज्ञानिकों ने पीएम मोदी की मुलाकात पर प्रतिक्रिया दी है. 

चंद्रयान-3 गगनयान के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा: वैज्ञानिक आरती सेन

इसरो वैज्ञानिक आरती सेन ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि, चंद्रयान-3 गगनयान के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है. गगनयान के लिए हमारा काम चल रहा है. मार्क 3 पूरी तरह से तैयार है. गगनयान के परिणाम जल्द ही देखे जा सकेंगे. हमें मार्क 3 को और अधिक शक्तिशाली बनाने की जरूरत है और प्रक्रिया जारी है. लगभग सभी सिस्टम विकसित हो चुके हैं. हम गगनयान के लिए भी सभी का समर्थन चाहते हैं. वरिष्ठ वैज्ञानिक रेड्डी सरिता ने बोला कि हमें गर्व महसूस हो रहा है, यह हम सभी के लिए एक अच्छा अनुभव था.

PM  ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट को शिवशक्ति: वैज्ञानिक पद्मावती

वैज्ञानिक पद्मावती ने कहा कि, उन्होंने (PM मोदी) चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट को शिवशक्ति नाम दिया है और चंद्रयान-2 के लैंडिंग स्थल को 'तिरंगा' नाम दिया है. यह हमारे लिए बहुत उत्साहजनक है कि वह आज यहां आए और ऐसी प्रेरक बातें की. वास्तव में यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि वह हमारे प्रधानमंत्री हैं.

आकाश की कोई सीमा नहीं: वैज्ञानिक रीमा घोष

रीमा घोष, वैज्ञानिक और प्रज्ञान रोवर की टीम की सदस्य ने कहा कि, यह अद्भुत था, उन्होंने (प्रधानमंत्री) हमारे सभी प्रयासों की सराहना की. मैं प्रज्ञान टीम में थी और मेरे लिए प्रज्ञान बच्चे की तरह है और वह चंद्रमा पर छोटे कदम रख रहा है. यह एक अद्भुत अनुभव है. जैसा कि उन्होंने (PM)कहा कि आकाश की कोई सीमा नहीं है, हम और अधिक चुनौतीपूर्ण मिशन लेकर आएंगे. योजना में कई अन्य मिशन भी हैं जिसमें मंगल लैंडिंग मिशन, आदित्य-एल1 मिशन भी शामिल हैं, जिन्हें जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. 

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT