Story Content
आपको बता दें कि ट्रेन जाफर एक्सप्रेस पाकिस्तान के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी। तभी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने गोलीबारी कर ट्रेन को हाईजैक कर लिया। बताया जा रहा है कि ट्रेन में लगभग 182 यात्री सवार थे।
BLA ने पाकिस्तान सेना को धमकी दी है कि ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया है यदि पाकिस्तान ने हमारी मांगे पूरी नहीं की तो ट्रेन में मौजूद बाकी सभी बंधकों को खत्म कर दिया जाए।
मांग पूरी करने के
लिए 48 घंटे का समय
BLA ने पाकिस्तान से मांग की है कि पाकिस्तान की सरकार 48 घंटे के अंदर बलूचिस्तान के साथियों और नेताओं को जेल से रिहा कर दे साथ ही उस समय पाकिस्तान की कोई आर्मी और एजेंसी नही होनी चाहिए। बूलचिस्तान का मानना है कि पाकिस्तान का चीन के साथ CPEC प्रोजेक्ट उनके खनिजों का दोहन कर रहा है। साथ ही कहा कि हमारे लोगों को नही छोड़ा गया तो ट्रेन में सभी यात्रियों की हत्या कर दी जाएगी।
पाकिस्तानी सेना के रेस्कयू ऑपरेशन में जुड़े 30 जवानों की हत्या कर दी गई है। वही इस ऑपरेशन में BLA के 16 आंतकवादियों की हत्या हो चुकी है।
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा, निर्दोष लोगों पर गोलियां चलाने वाले दरिंदे लोग किसी भी दया के हकदार नहीं हैं। हमलावरों से निपटने का अभियान शुरू हो गया है। बचाव अभियान के लिए आर्मी रवाना हो गई है। आर्मी ऑफिसर के अधिकारियों ने कहा कि आखिरी आतंकी की मौत तक बचाव अभियान जारी रहेगा।
BLA एक अलगाववादी संगठन है जिसका उद्देश्य बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग कर एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाना है। BLA को पाकिस्तान, अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देश आंतकवादी संगठन मानते है। इस पर अन्य देशों के निर्दोष नागरिकों की हत्या करने का आरोप है।
BLA ने कहा है कि यादी पाकिस्तानी हमारी मांगे पूरी
ना करके रेस्क्यू ऑपरेशन जारी करता है तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा, हालांकि
पाकिस्तान की सरकार ने अपने लोगों को छुड़ाने के लिए BLA के खिलाफ ऑपरेशन शुरु कर दिया है।
Comments
Add a Comment:
No comments available.