फ़रीदाबाद बुधवार सुबह सूरजकुंड रोड स्थित ग्रीन वैली सोसायटी में तेंदुआ घुसने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
फ़रीदाबाद बुधवार सुबह सूरजकुंड रोड स्थित ग्रीन वैली सोसायटी में तेंदुआ घुसने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
बुधवार सुबह 8 बजे तेंदुआ अरावली पहाड़ियों से सटी ग्रीन वैली में घुस आया। जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने इसकी सूचना वन्य जीव विभाग को दी। जिसके बाद करीब एक बजे गुरुग्राम से पहुंची वन्य जीव विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे उन्होंने बड़ी संख्या में बंदरों को इकट्ठा होकर शोर मचाते देखा. लोगों ने बाहर निकलकर देखा तो उन्हें तेंदुआ नजर आया। लोगों के मुताबिक तेंदुआ बंदरों पर हमला करने की फिराक में था। जिससे सभी बंदर डरकर इधर-उधर भाग रहे थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत अपने घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद कर लिये.
इसके बाद इसकी जानकारी तुरंत रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की उपप्रधान मधु सिंह को दी गई। उन्होंने इसकी जानकारी आरडब्ल्यूए प्रधान सतीश मिश्रा को दी और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सूरजकुंड थाने की पुलिस सतर्क हो गई। ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। साथ ही लोगों को अपने घरों में रहने के लिए कहा गया. इसके बाद पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी.
करीब एक बजे बचाव दल मौके पर पहुंचा और प्रयास शुरू किए। करीब छह बजे तेंदुए को बेहोश करने के लिए दो इंजेक्शन लगाए गए। वन्य जीव अधिकारी राजकुमार ने बताया कि तेंदुए को छह बजे पकड़ लिया गया। तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।