शराब से भी जानलेवा है ये फूड आइटम्स, शरीर अंदर से हो जाता है खोखला

हम अक्सर अपने आसपास घर में सुनते हैं कि शराब शरीर के लिए अच्छी नहीं है। इसे पीने वाले लोग बीमारी का शिकार हो जाते हैं। इसलिए हमेशा शराब से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
  • 40
  • 0

हम अक्सर अपने आसपास घर में सुनते हैं कि शराब शरीर के लिए अच्छी नहीं है। इसे पीने वाले लोग बीमारी का शिकार हो जाते हैं। इसलिए हमेशा शराब से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है। बता दें कि, आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप एक पल के लिए चौंक जाएंगे। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के नाम बताने जा रहे हैं, जो शराब से भी ज्यादा खतरनाक हैं। इतना ही नहीं इसे खाने से यह शरीर को अंदर से खोखला कर देता है। 

सोडियम

सोडियम शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है। ज्यादा सोडियम का सेवन करने से बीपी और दिल से जुड़ी बीमारियां हो जाती हैं। इतना ही नहीं, अधिक सोडियम कैंसर का कारण भी बन सकता है।

टेबल नमक

सफेद नमक में सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसलिए नमक कम खाना चाहिए, क्योंकि इससे दिन प्रतिदिन हड्डियां गलने लगती है।

रिफाइंड शुगर

बाजार में मिलने वाली मीठी चीजें जैसे सोडा, कैंडी, पेस्ट्री और केक में रिफाइंड शुगर होती है। इसे खाने से अचानक वजन बढ़ने लगता है। इससे फैटी लिवर की समस्या होने लगती है, इसलिए कोशिश करें कि कम से कम चीनी खाएं। ऐसी चीनी सेहत के लिए अच्छी नहीं होती।

मांस 

मांस में सोडियम और नाइट्रेट की मात्रा अधिक होती है और ये सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर को कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

कोल्ड ड्रिंक 

आजकल लोग कोल्ड ड्रिंक बहुत ज्यादा पीते हैं। जो लोग रोजाना कोल्ड ड्रिंक पीते हैं, वे फैटी लीवर से पीड़ित होते हैं। इसलिए आहार में ताजा जूस का प्रयोग करना चाहिए और ठंडे पेय को आहार से हटा देना चाहिए।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT