सर्दियों में बढ़ जाता है सर्वाइकल पेन, जानिए बचने का तरीका और इलाज

अन्य मौसमों की तुलना में सर्दियों में सर्वाइकल की समस्या अधिक बढ़ जाती है। कुछ लोगों के लिए तो यह इतना खतरनाक हो जाता है कि उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
  • 294
  • 0

अन्य मौसमों की तुलना में सर्दियों में सर्वाइकल की समस्या अधिक बढ़ जाती है। कुछ लोगों के लिए तो यह इतना खतरनाक हो जाता है कि उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है। ज्यादातर लोगों को यह समझ नहीं आता कि सर्दियों में यह समस्या क्यों बढ़ जाती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं। जो लोग लंबे समय तक बैठे रहते हैं, उनमें ब्लड सर्कुलेशन खराब होने के कारण सर्वाइकल दर्द की समस्या बढ़ जाती है। इसके साथ ही तापमान में अचानक गिरावट के कारण शरीर में दर्द और मांसपेशियों की समस्या भी होने लगती है।

मांसपेशियों में अकड़न

सर्दियों में कुछ लोगों को सर्वाइकल दर्द बढ़ जाता है क्योंकि ठंड के मौसम में शारीरिक गतिविधियां अन्य मौसमों की तुलना में कम होती हैं। साथ ही रक्त संचार धीमा होने लगता है। जिसकी वजह से कई तरह की दिक्कतें होती हैं। तापमान गिरने और मांसपेशियों में अकड़न के कारण दिक्कतें होने लगती हैं और दर्द बढ़ने लगता है। ठंडी हवा के कारण सर्वाइकल दर्द शुरू हो जाता है। जिससे मांसपेशियां सिकुड़ने लगती हैं।

ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहेगा 

अगर आप सर्दियों में सर्वाइकल दर्द के दर्द से बचना चाहते हैं तो हल्का व्यायाम करें। इस दौरान शारीरिक गतिविधि बहुत महत्वपूर्ण है। ताकि शरीर गर्म रहे। अगर ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहेगा तो आपका सर्वाइकल दर्द भी ठीक हो जाएगा। इससे बचने के लिए गुड़ और अजवाइन मिलाकर खाएं। इससे शरीर में गर्मी बनी रहेगी। गंभीर दर्द से बचने के लिए आपको अपने शरीर को यथासंभव सक्रिय रखना होगा।


RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT