मुंबई की सड़कों पर चक दे इंडिया गर्ल विद्या मालवडे अपने पालतू कुत्ते संग नजर आई। वहीं, भानुशाली फैमिली का अलग ही अंदाज लोगों के बीच नजर आया।
मुंबई की सड़कों पर हमें कई सारे सितारे घूमते हुए और टहलते दिखाई दे जाएंगे। ऐसा ही कुछ हाल ही में हुआ चक दे इंडिया गर्ल विद्या मालवडे अपने पालतू कुत्ते संग नजर आई। वो अपने कुत्ते को सैर करते वक्त काफी ज्यादा परेशान हो गई। इस बात की झलक हमें सा्मने आई तस्वीरों में भी देखने को मिली है। वहीं, इसके अलावा भानुशाली फैमिली यानी एक्ट्रेस जय भानुशाली, उनकी पत्नी माही विज और उनकी प्यारी बेटी तारा एक साथ बीच सड़क पर नजर आए। ये फैमिली एक साथ बेहद प्यारी लग रही थी।