Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

फिल्म 'Kesari Chapter 2' का टीजर हुआ रिलीज । चलिए फिल्म की एक झलक देखते हैं!

अक्षय कुमार की फिल्म 'Kesari Chapter 2' का टीजर सोमवार को रिलीज हो चुका है। यह केवल 1 मिनट और 39 सेकंड का है, जिसे देखकर आप फिल्म की कहानी पता चल जाएगी। फिल्म 'Kesari Chapter 2' की कहानी पहले वाले पार्ट से पूरी तरह अलग है।

Advertisement
Instafeed.org

By Nisha Bhisht | Faridabad, Haryana | मनोरंजन - 24 March 2025

आपको बता दें कि फिल्म 'Kesari Chapter 2' की कहानी पहले वाले पार्ट से पूरी तरह अलग है। जहां पहले पार्ट 'Kesari' में अक्षय कुमार ने एक सिख सिपाही की भूमिका निभाई थीजिसमें 21 सिखों ने सारागढ़ी के किले पर हमला करते हुए 10,000 अफगान सैनिकों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। 



वहीं इस बार 'Kesari Chapter 2' में सुपरस्टार अक्षय कुमार एक वकील की भूमिका में नजर आएंगे। इस पार्ट की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड में मारे गए निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने है।



फिल्म का टीजर पूरी कहानी को बयां कर देता है। टीजर की शुरुआत एक चेतावनी के साथ होती है: 'These Visuals are too Horrific to Display' (यह दृश्य प्रदर्शनीय नहीं हैं)


टीजर कुल 90 सेकंड का है। इसके बाद गोलियों की फायरिंग की आवाज के साथ लोगों की चीखें सुनाई देती हैं। इन चीखों के बीच एक आवाज जलियांवाला बाग हत्याकांड के बारे में बताती है: 'यह केवल 30 सेकंड की गोलीबारी नहीं थी, अंग्रेजों ने पूरे 10 मिनट तक गोलियां चलाईं और 12 घंटे तक लोगों को बाग में बंद रखा ताकि गिद्ध आकर उन्हें खा जाएं।


 इन चीखों के बीच एक बुलंद आवाज उठती है, और उसके बाद अक्षय कुमार वकील की भूमिका में अपनी शानदार एंट्री करते हैं, जो अंग्रेजों के खिलाफ कोर्ट में न्याय की लड़ाई लड़ते हैं।



जो उन बेकसूर लोगों को न्याय दिलाने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ खड़ा होता है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है।"

 


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll