Stree 2 Teaser: जानिए कब रिलीज होगी फिल्म स्त्री 2, डर और कॉमेडी से भरपूर होगी राजकुमार राव और श्रद्धा की जोड़ी

बॉलीवुड की सुपरहिट रही फिल्म स्त्री लोगों को बेहद पसंद आई, इस फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स ने दूसरे पार्ट का ऐलान किया।

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर
  • 128
  • 0

बॉलीवुड की सुपरहिट रही फिल्म स्त्री लोगों को बेहद पसंद आई, इस फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स ने दूसरे पार्ट का ऐलान किया। दर्शकों के पूरे 6 साल के लंबे इंतजार के बाद अब फाइनली स्त्री 2 थिएटर में रिलीज होने वाली है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की यह फिल्म कॉमेडी हॉरर ड्रामा से भरपूर है। आज स्त्री 2 के इवेंट में श्रद्धा कपूर मुंबई के दादरी पहुंची और फैंस को सरप्राइज कर दिया। 


कैसा होगा स्त्री 2 का सेकंड पार्ट

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री ने लोगों को खूब एंटरटेन किया खूब डराया। वहीं, अब देखना यह है की दूसरा पार्ट कितना कमाल करता है। पहला पार्ट 14 करोड़ रूपए की लागत से बनाया गया था और 25 करोड रुपए की कमाई की थी। वहीं, स्त्री टू बिग बजट फिल्म है जो डर का डोज देने वाली है। अगर आप स्त्री 2 का ट्रेलर देखेंगे तो यह बेहद ही डरावना और कॉमेडी से भरा हुआ है। इसमें राजकुमार राव अपनी गैंग के साथ आई परेशानियों से छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं।

कब रिलीज हो रही है फिल्म

फिल्म स्त्री 2, 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। हालांकि, इस दिन कई और फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है जिनकी टक्कर आपस में हो सकती है। 15 अगस्त को अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' और जॉन इब्राहिम की वेदा' रिलीज हो रही है। अब देखना यह है की इन फिल्मों के बीच स्त्री 2 अपना क्या कमाल दिखाती है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT